7 करोड़ का वैनिटी वैन, प्राइवेट जेट, 125 करोड़ की फीस, जानें 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में होती है।

allu arjun

Allu Arjun Birthday: साउथ फिल्मों के दमदार एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज केवल साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। फिल्म 'पुष्पाः द राइज' के बाद से अल्लू अर्जुन देश से लेकर विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबातोड़ कमाई की थी और साथ ही अल्लू अर्जुन की एक अलग ही इमेज तैयार की है। आज अल्लू अर्जुन का 41वां जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में जानते हैं।

350 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। अल्लू अर्जुन के पास 350 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वह फिल्में के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट्स और स्टेज शो से भी काफी कमाई करते हैं।

allu arjun

एक महीने में कमाते हैं इतने करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने अपनी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पाः द राइज' के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ली थी। लेकिन अब इसी फिल्म के सीक्वल 'पुष्पाः द रुल' के लिए अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ रुपये की मांग की है। अल्लू अर्जुन एक महीने में करीब 2 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई 24 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्मों के साथ ही अल्लू अर्जुन कई ब्रांड्स का विज्ञापन भी करते हैं। एक एड करने के लिए वह 4 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। आपको बता दें कि ल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के एक हेल्थकेयर में भी इंवेस्ट किया हुआ है।

आलीशान घर में रहते हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन काफी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशआन बंगले में रहते हैं। आपोक बता दें कि जुबली हिल्स हैदराबाद का सबसे पॉश एरिया माना जाता है। अल्लू अर्जुन का घर बहुत ही खूबसूरत है। इसका इंटीरियर बहुत ही लाजवाब है। इस आलीशान घर में एक प्राइवेट पूल भी है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए है। हैदराबाद के इस घर के अलावा अल्लू अर्जुन ने साल 2015 में मुंबई में भी एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा था।

allu arjun

अल्लू अर्जुन को है महंगी कारों का शौक
अल्लू अर्जुन को मंहगी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन है। अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग, हमर एच2, वॉल्वो एक्ससी 90 टी8 एक्सीलेंस, मर्सिडीज जीएलई 350डी, जैगुआर एक्सजे एल और बीएमडब्ल्यू एक्स6 एम स्पोर्ट शामिल हैं। इन सभी की कीमत लाखों में है। अल्लू अर्जुन के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के पास पर्सनल वैनिटी वैन 'द फैल्कन' भी है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+