अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का शाहरुख खान से जोड़ा जा रहा है कनेक्शन, क्या है इसके पीछे की कहानी?

Allu Arjun and Shah Rukh Khan: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।

अल्लू अर्जुन को किया गया था गिरफ्तार
अल्लू अर्जुन को गत 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत और 2 लोगों की गंभीर हालत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल रातभर जेल में रहने के बाद अब अल्लू अर्जुन अपने घर लौट आए हैं।

Allu Arjun and Shah Rukh Khan

अल्लू अर्जुन के वकील निरंजन रेड्डी ने दिलाई जमानत
इन सबके बीच अल्लू अर्जुन के वकील निरंजन रेड्डी, जिन्होंने हाई कोर्ट में उनकी जमानत करवाई, की जमकर चर्चा हो रही है। वहीं वकील ने कोई में जज के सामने कौन सी दलीलें पेश कीं इसके बारे में भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। वकील के तर्क को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ हुई एक घटना के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

वकील ने शाहरुख खान का किया जिक्र
तेलंगाना हाई कोर्ट में अंतरिम जमानत की सुनवाई के दौरान, अल्लू अर्जुन के वकील निरंजन रेड्डी ने अपनी दलील में शाहरुख खान और उनके साथ 2017 में हुए ट्रेन हादसे का जिक्र किया था। दरअसल, जनवरी 2017 में फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए, सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने का फैसला किया था। जब ट्रेन वडोदरा स्टेशन पर पहुंची थी, तो स्टेशन पर 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ आ गई थी, जिससे हां भगदड़ मच गई थी।

'शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी'
वकील ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। उस समय शाहरुख खान के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि भगदड़ के लिए वह जिम्मेदार है क्योंकि उन्होंने भीड़ पर टी-शर्ट और स्माइली बॉल फेंकी थीं। गुजरात हाई कोर्ट ने भगदड़ के लिए शाहरुख खान के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत को खारिज कर दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा था।

अल्लू अर्जुन के वकील ने हाई कोर्ट में में दी ऐसी दलील
अल्लू अर्जुन के वकील ने हाई कोर्ट में अपनी दलील को मजबूत करने के लिए शाहरुख खान के इस मामले का इस्तेमाल किया क्योंकि ये तेलुगू सुपरस्टार के मामले से मिलता-जुलता है। बचाव पक्ष ने इस बात पर जोर दिया था कि शाहरुख खान को भगदड़ के लिए जिम्मेदार नहीं माना गया था। उन्हें कोर्ट ने इस मामले में बरी कर दिया था।

'अल्लू अर्जुन भीड़ से नहीं मिले थे'
अल्लू अर्जुन के वकील ने कोई में कहा था कि शाहरुख खान ने भीड़ से सीधे तौर पर बातचीत की थी और सामान भी फेंका था, जिसके कारण वहां पर अफरा-तफरी मची थी। इसके बाद अल्लू अर्जुन के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि संध्या थिएटर की घटना के दौरान एक्टर तो भीड़ से मिले भी नहीं थे।

शाहरुख खान के केस का अल्लू अर्जुन से कनेक्शन
अल्लू अर्जुन के वकील एस निरंजन रेड्डी ने तर्क दिया कि एक्टर को थिएटर में मची भगदड़ के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कोर्ट को ये भी बताया कि थिएटर मैनेजर और मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के दौरे के बारे में पुलिस को पहले ही बता दिया था।

सरकारी वकील ने कोर्ट में दिया था ऐसा तर्क
दूसरी तरफ सरकारी वकील ने हाई कोर्ट को अपना तर्क दिया कि अल्लू अर्जुन पुलिस के मना करने के बावजूद संध्या थिएटर में पहुंचे थे। सरकारी वकील ने कोई में बताया था कि थिएटर में पहले से ही भारी भीड़ मौजूद थी। ऐसे में पुलिस ने एक्टर को वहां जाने से मना किया था लेकिन इसके बावजूद अल्लू अर्जुन थिएटर में पहुंच गए थे जहां पर भगदड़ मची और एक महिला की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+