आलिया ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की बेडरूम की बेहद रोमांटिक फोटो, जान्हवी ने मजाक में कही ये बात
नई दिल्ली, 09 नवंबर। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ और बोल्ड फोटोज के कारण आए दिन चर्चा में रहती हैं। आलिया लंबे अरसे से शेन ग्रेगॉयर को डेट कर रही हैं और इन दिनों आलिया बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ बीकानेर में छुट्टियां मना रही हैं। आलिया कश्यप ने ब्वायफ्रेंड के साथ ऐसी हॉट फोटो शेयर की है जिसके कारण वो फिर चर्चा में आ गई हैं।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेड पर कोजी हुईं आलिया
आलिया कश्यप उन स्टारकिड्स में शुमार हैं जो खूब चर्चा में रहती हैं। आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगॉयर के साथ जो फोटो शेयर की हैं उसमें वो होटल रूम के बेड पर कोजी होकर शेन ग्रेगॉयर को किस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों रोमांस में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें राजस्थान स्थित नरेंद्र भवन होटल की हैं

आलिया ने शेन के साथ दो तस्वीरें शेयर की और लिखा...
आलिया ने शेन के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "रोमांटिक गेटअवे। पहली तस्वीर में आलिया और शेन बेड पर एक दूसरी की आंखों में देखते हुए हाथ में जूस का गिलास लिए हुए हैं एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं और उनके सामने नाश्ता रखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को लिप लॉक किस करते नजर आ रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने मजाक में कही ये बात
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने उनकी तस्वीर पर टिप्पणी की और लिखा 'मेडिडेट'। वहीं जावेद जाफरी की बेटी अलविया जाफरी, जो आलिया की अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने खिंचाई की और लिखा, "पीडीए।"

शेन के बर्थ डे पर आलिया ने लिखी थी ये पोस्ट
इस साल की शुरुआत में आलिया ने बताया कि कैसे वह एक डेटिंग ऐप के जरिए शेन से मिलीं। आलिया अक्सर शेन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अगस्त में आलिया ने शेन के लिए एक जन्मदिन का मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे प्यार को 22 वां जन्मदिन मुबारक हो! आप मुझे पूरी दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की की तरह महसूस कराते हैं और मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं आपसे मिली। आई लव यू फॉरेवर।'

जानें क्या करती हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पढ़ती हैं और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंडशेन अमेरिकन हैं। जब भी आलिया मुंबई आती हैं तो अपने पिता के साथ समय बिताती हैं। इस बार उनके साथ शेन भी इंडिया आए हैं और वो आलिया के साथ पार्टी में भी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications