आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को कुछ इस तरह दी दूसरी सालगिरह की बधाई, लिखा- जवानी से बुढ़ापे तक.....

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शआदी को अब 2 साल पूरे हो चुके हैं। गत 14 अप्रैल 2024 को ही कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई है। वहीं इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। सिर्फ इतना ही उन्होंने खास अंदाज में पति को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई भी दी है।

आलिया और रणबीर की शादी की दूसरी सालगिरह
लोगों को आलिया भट्ट का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने एक रोमांटिक और बहुत ही प्यारी सी एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है और पति से एक खास वादा भी किया है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी। फिलहाल दोनों एक प्यारी सी बेटी राहा के पैरेंट्स भी बन गए हैं।

alia bhatt

आलिया-रणबीर का नया इंस्टाग्राम पोस्ट
बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वेडिंग एनिवर्सरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आलिया ने अपने पति रणबीर के साथ एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की, जो उनकी शादी के बाद के रिसेप्शन पार्टी की है। इस नई अनदेखी तस्वीर में रणबीर और आलिया रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
वहीं कपल की दूसरी तस्वीर एनिमेटेड है, जिसमें बुढ़ापे की झलक दिखाई गई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने एक बार फिर जवानी से बुढ़ापे तक साथ निभाने का वादा किया है। आपको बता दें कि जो एनिमेटेड तस्वीर आलिया भट्ट ने शेयर की है, उसमें एक उम्र दराज कपल एक इमारत की छत पर तारों भरी शाम में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये ऑस्कर जीत चुकी फिल्म 'अप' की है, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।

'जवानी से बुढ़ापे तक हमारा प्यार बना रहे'
आलिया भट्ट की इस पोस्ट में फिल्म का गाना मैरिड लाइफ बकग्राउंड में बज रहा है। वीहं एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी 2, ये आपके लिए मेरा प्यार... आज और आज से कई साल बाद तक ऐसे ही हमारा प्यार बना रहे।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया भट्ट को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपने पति रणबीर कपूर के साथ ही काम करेंगी। वहीं रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+