Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां बनने के बाद पहली बार धूप सेंकती दिखीं आलिया भट्ट, मुस्कान और चुलबुलाहट पर दिल हार बैठे फैंस

मां बनने के बाद पहली बार आलिया भट्ट की तस्वीर सामने आई है। एक्ट्रेस पहले की ही तरह खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt Picture With Shaheen: आलिया भट्ट जबसे मां बनी हैं, फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। आलिया और रणबीर के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी आलिया के मां बनने के बाद से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आलिया और रणबीर ने बच्ची को मीडिया से दूर रखा हुआ है और सबसे ये अपील भी की है कि उनकी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट की जाए। मां बनने के बाद आलिया की एक झलक को फैंस बरकरार हैं। तबसे एक्ट्रेस मीडिया के सामने आई भी नहीं हैं। लेकिन इस बीच आलिया भट्ट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वही खिलखिलाता चेहरा नजर आ रहा है। फैंस के लिए मां बनने के बाद आलिया की तस्वीर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। आलिया भट्ट की ये तस्वीर उनकी बहन शाहीन ने शेयर की है। इसमें वे आलिया संग नजर आ रही हैं।

शाहीन ने दिया फैंस को सरप्राइज

शाहीन ने दिया फैंस को सरप्राइज

आलिया भट्ट और उनकी बहन एक-दूसरे के कितने क्लोज हैं, इस बात का अंदाजा उनकी तमाम तस्वीरों से लगाया जा सकता है। आलिया को भी अकसर बहन शाहीन के साथ तस्वीरें शेयर करते देखा जा सकता है। आलिया के मां बनने के बाद से फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेकरार हो रहे हैं। ऐसे में बहन शाहीन ने आलिया के फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है।

फैंस को दिखीं पुरानी आलिया

फैंस को दिखीं पुरानी आलिया

शाहीन ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वही पुरानी खिलखिलाती और मुस्कुराती आलिया नजर आ रही है। इस दौरान आलिया ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है, वहीं शाहीन ओरेंग कलर के ड्रेस में नजर आ रही है। दोनों के बैकग्राउंड में बादलों से भरा नीला आसमान नजर आ रहा है।

जमकर प्यार बरसा रहे फैंस

जमकर प्यार बरसा रहे फैंस

आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आलिया और रणबीर इसी महीने एक बच्ची के मां-बाप बने हैं। मां बनने के बाद पहली बार आलिया भट्ट की कोई तस्वीर फैंस को दिखी है। ऐसे में फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- मम्मा एंड मासी। वहीं एक और फैन ने लिखा- सनशाइन। एक अन्य फैन ने कहा कि नई मम्मी और नई मासी सनशाइन के जैसे ग्लो कर रहे हैं।

मां बनने के बाद शेयर की थी तस्वीर

इससे पहले आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद आलिया एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में आलिया ने एक मग पकड़ा हुआ था, जिसपर मामा लिखा हुआ था। इस फोटो में आलिया का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। वैसे तो मां बनने के बाद आलिया की वो पहली तस्वीर थी, लेकिन वो साफ नहीं थी। आलिया ने उस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि ये मैं हूं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने येलो हार्ट इमोजी भी बनाया।

इस फिल्म में दिखेंगी आलिया

इस फिल्म में दिखेंगी आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें, तो जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। आलिया भट्ट की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया के साथ-साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन नजर आएंगे। फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बन रही है। इसके अलावा आलिया 'हार्ट ऑफ स्टोन' और 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी।

श्रद्धा संग दिखेंगे रणबीर

श्रद्धा संग दिखेंगे रणबीर

वहीं रणबीर कपूर की बात करें, तो एक्टर एनिमल और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं। रणबीर को आखिरी बार अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+