'क्या दिक्कत है तुम्हें?' रणवीर सिंह की किस बात से आलिया भट्ट को आया गुस्सा, फोटोग्राफर के सामने लगाई क्लास

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें आलिया रणवीर पर चिल्लाती हुईं नजर आईं।

Alia Bhatt Ranveer Singh Video: इन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर का एक वीडियो सामने आया।

मंगलवार की शाम आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने डायरेक्टर करण जौहर के साथ फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट किया। तीनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आए। वहीं रणवीर सिंह अपने मस्ती के मूड में दिखे लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से आलिया भट्ट को गुस्सा आ गया।

Alia Bhatt

वीडियो में देखा जा सकता है कि, रणवीर सिंह आलिया भट्ट को डांस करते हुए गले लगाते हैं। इसके बाद करण जौहर आते हैं और उनके साथ पोज देते हैं। लेकिन रणवीर अपनी मस्ती से बाज नहीं आते और वह आलिया को कभी इधर करते हैं तो कभी उधर। ऐसे में आलिया परेशान हो जाती हैं और फिर उनका हाथ पकड़कर उन्हें बीच में आने को कहती हैं और खुद साइड में खड़े होकर पोज देती हैं।

इस मस्ती के बीच रणवीर सिंह फिर से उनके साथ मस्ती करने की कोशिश करते हैं और एक्ट्रेस को आगे कर देते हैं। इससे परेशान होकर आलिया रणवीर से कहती हैं कि क्या हो गया है तुम्हें? हालांकि रणवीर की इन हरकतों पर बाद में आलिया हंसती हुई नजर आईं। फिलहाल दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपने एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+