Animal देखने के बाद आलिया भट्ट ने दिया पहला रिव्यू, एक्ट्रेस ने की रणबीर कपूर की तारीफ
Alia Bhatt Review Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल आज यानि 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सुबह से ही जगह-जगह थिएटर्स में भीड़ देखने को मिली। फिल्म रिलीज होने से पहले गुरूवार को मेकर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी। जिसमें एक्टर की पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर पहुंची। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फिल्म एनिमल कैसी लगी।
इंस्टाग्राम पर पैपराजी मानव मंगलानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जब कैमरामैन ने आलिया भट्ट को थिएटर के बाहर आते ही घेर लिया। इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल कैसी लगी। तो एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ जवाब देते हुए कहा 'बहुत बढ़िया।' इसके बाद फिर एक्ट्रेस ने 'खतरनाक'। आलिया का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसके अलावा रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने बिना शब्द के थंब्स अप देकर बताया कि उन्हें ये फिल्म काफी अच्छी लगी। बता दें कि, फिल्म एनिमल की स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर के ससुराल वाले भट्ट परिवार भी उन्हें सपोर्ट करन पहुंचा। इसके अलावा बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। वहीं एक्टर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर फिल्म एनिमल देखी।
बता दें कि, एनिमल की स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान आलिया भट्ट की टीशर्ट ने खींचा। एक्ट्रेस बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ था। एक्ट्रेस की टीशर्ट में फिल्म एनिमल का पोस्टर बना हुआ था। फैंस उनकी इस कस्टमाइज्ड टीशर्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर लंबे समय बाद अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म आज 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश विक्की कौशल की सैम बहादुर से होगा।












Click it and Unblock the Notifications