प्रेग्नेंसी में हर बॉलीवुड एक्ट्रेस को सुकून देती है ये खास जगह, सोनम के बाद अब आलिया भी पहुंची
आलिया भट्ट बेबीमून एन्जॉय करने उस खास लोकेशन पर पहुंची हैं, जहां प्रेग्नेंसी में हर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाना पसंद करती हैं। हाल ही में बेबीमून के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर भी वहीं पहुंची थीं।
मुंबई, 9 अगस्त: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। अपने पेरेंटहुट का वे पति रणवीर संग खूब आनंद उठा रही हैं। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी 27 जून को अनाउंस की थी। वहीं कपल 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधा था। शादी के बाद से ही कपल अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में व्यस्त था और अब आखिरकार अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर आलिया और रणबीर इंडिया से बाहर गए हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी एन्जॉय करने वहां पहुंची हैं, जहां प्रेग्नेंसी में हर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाना पसंद करती हैं। हाल ही में बेबीमून के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर भी वहीं पहुंची थीं।

बेबीमून एन्जॉय कर रहीं आलिया
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में बेबीमून के लिए एक्ट्रेस पति रणबीर सिंह के साथ एक शानदार लोकेशन में पहुंची हैं। आलिया ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है।
लोकेशन को रखा सीक्रेट
आलिया ने तस्वीर में जगह का खुलासा नहीं किया। तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं। आलिया ने तो अपनी सीक्रेट प्लेस के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन सोनम कपूर को पता चल गया कि कपल इस वक्त कहां एन्जॉय कर रहा है।

सोनम कपूर ने किया रिएक्ट
आलिया ने अपनी इस प्यारी सी तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, इस धूप के लिए सदा आभारी, इतना प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद। वहीं आलिया का ये पोस्ट जैसे ही सोनम कपूर ने देखा, तो वे समझ गईं कि ये जगह कौनसी है।

क्या बोलीं सोनम कपूर?
आलिया ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आलिया की पोस्ट पर तुरंत रिप्लाई करते हुए सोनम ने लिखा कि वो भी यहां बेबीमून पर जा चुकी हैं और ये जगह सबसे बेस्ट है। सोनम का ये रिप्लाई देखकर भी फैंस कन्फ्यूज हो गए कि आखिर वे किस जगह की बात कर रही हैं।

इस जगह गई हैं आलिया
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वक्त आलिया रणबीर संग इटली में हैं। यही वो जगह है जहां आलिया पति रणबीर संग अपने बेबीमून का आनंद उठा रही हैं।

पहली बार साथ दिखेंगे आलिया-रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया और रणबीर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस को इस जोड़ी को रील लाइफ में साथ देखने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications