Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आलिया ने इंस्टा DP बदलकर फैंस को दिया एक और सरप्राइज, क्या है ‘फेवरेट तस्वीर’ का राज?

फैंस अभी आलिया-रणबीर के हैप्पी मोमेंट को सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि आलिया ने एक और सरप्राइज दे डाला। एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी इंस्टाग्राम डीपी बदल ली है।

मुंबई, 28 जून: आलिया भट्ट ने फैंस को जब से प्यारा सा तोहफा दिया है, फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस की प्रेंग्नेंसी की अनाउंसमेंट की खबरों पर जनता खूब प्यार लुटा रही है। फैंस अभी आलिया-रणबीर के इस हैप्पी मोमेंट को सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि आलिया ने एक और सरप्राइज दे डाला। जी हां! आलिया भट्ट ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी इंस्टाग्राम डीपी बदल ली है। डीपी में आलिया-रणबीर काफी प्यारे दिख रहे हैं। आलिया ने दो दिनों में फैंस को दो सरप्राइज दे डाले।

Recommended Video

    Alia Bhatt ने Pregnancy की अनाउंसमेंट के बाद बदली इंस्टाग्राम DP | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

    नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

    दरअसल नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रणबीर-आलिया की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर बहू को विश करते हुए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल का एक रोमांटिक मोमेंट कैद है। तस्वीर को कैप्शन देते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ईश्वर कृपा करे। इस तस्वीर पर आलिया ने भी कमेंट किया और ढेर सारे हार्ट इमोजी बनाते हुए लिखा, मेरी फेवरेट तस्वीर। कुछ ही देर में आलिया ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम डीपी बना लिया।

    रणबीर के हाथ में रिंग बॉक्स

    रणबीर के हाथ में रिंग बॉक्स

    तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर ने आलिया को अपनी बांहों में लिया हुआ है औऱ आलिया के चेहरे पर बड़ी मुस्कान साफ नजर आ रही है। आलिया ने जब इस खूबसूरत तस्वीर को डीपी बनाया तो फैंस खुश हो गए। इसके बाद फैंस का ध्यान रणबीर के हाथ पर गया, जिसमें रणबीर ने कुछ पकड़ा हुआ है। दरअसल रणबीर के हाथ में छोटा सा बॉक्स है, जिसमें रिंग होती है।

    अनदेखी तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस

    अनदेखी तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस

    रणबीर आलिया की इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी खुश हो गए, क्योंकि कपल ने कभी भी ये तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की थी। इसे देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, ये तस्वीर उस वक्त की है, जब रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+