नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'मुझे इंडस्ट्री में काम आसानी से मिला लेकिन...'
अनन्या पांडे से लेकर आलिया भट्ट हमेशा से नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं। अब खुद एक्ट्रेस ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Alia Bhatt On Nepotism: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे की तरह हमेशा नेपोटिज्म का टैग लगाया जाता है। इसकी वजह से एक्ट्रेस को कई बार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। अब हाल ही में आलिया भट्ट ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।
नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चु्प्पी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 10 साल हो चुके हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन 10 सालों में आलिया भट्ट ने अलग-अलग किरदारों से कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जिसमें राजी से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी और हाइवे जैसी फिल्में शामिल हैं।
एक्ट्रेस ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद
लेकिन अपनी एक्टिंग से ज्यादा आलिया भट्ट नेपोटिज्म की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। अब हार्पर बाजार को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे लिए इंडस्ट्री में आना आउटसाइडर के मुकाबले आसान था। पिछले कई साल से नेपोटिज्म को लेकर सवाल सुनती हुई आ रही हूं।'
'मुझे इसका फायदा मिला लेकिन..'
आलिया ने इस बात को स्वीकार किया कि, अन्य लोगों के मुताबिक इंडस्ट्री में उन्हें सही शुरूआत मिली। लेकिन इसके लिए भी उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी और कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेती हैं। वह अपने सपनों की तुलना दूसरों के सपनों से करती हैं। उनका मानना है कि कोई भी सपना छोटा सा बड़ा नहीं होता। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं ये समझ सकती हूं, ये बातें कहां से आती हैं"।
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications