फिल्म के लिए आलिया भट्ट वसूलती हैं मोटी फीस, मुंबई ही नहीं विदेश में भी है आलीशान घर, जानें कुल नेटवर्थ

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में जगह बनाई है। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज यानी 15 मार्च को एक्ट्रेस अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में जानते हैं कि एक्ट्रेस की कुल कितनी नेटवर्थ है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट हर साल 60 करोड़ के आसपास कमाई करती हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति 299 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वह विज्ञापन से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। एक विज्ञापन के लिए आलिया भट्ट 1 करोड़ के आसपास फीस चार्ज करती हैं।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ के आसपास चार्ज करती हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए 20 करोड़ वसूले थे। हालांकि इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

आलिया भट्ट का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसकी अनुमानित कीमत 150 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करती हैं। वहीं आलिया भट्ट ने अपने दम पर करोड़ों की प्रापर्टी भी खरीदी। मुंबई में उनके दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत 13 करोड़ और 32 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा लंदन में भी उनका आलीशान घर है जिसकी 37 करोड़ के आसपास की कीमत है।

आलिया भट्ट मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं तो वह बचपन से ही लग्जरी लाइफ जीती आ रही हैं। लेकिन अगर उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई महंगी कारें हैं। जिसमें बीएमडब्ल्यू, दो ऑडी और एक रेंज रोवर है।

बता दें कि, आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्होंने 15 लाख के आसपास फीस चार्ज की थी। इसके बाद उन्होंने राजी, हाईवे, 2 स्टेट्स, डियर जिंदगी, शानदार, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की पत्नी है। दोनों की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। इसके कुछ महीनों बाद उन्होंने बेटी राहा को जन्म दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+