Alia Bhatt: 32 की उम्र में आलिया भट्ट के पास है इतनी दौलत, जानें किन-किन चीजों से कमाती हैं पैसा

Alia Bhatt Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर बेटी राहा कपूर की परवरिश में बिजी हो गई हैं। आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

बॉलीवुड की महंगी हीरोइन हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में ही सफलताओं के आसमान को छू लिया है। आज के समय में आलिया भट्ट बॉलीवुड की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।

Alia Bhatt Net Worth

आलिया भट्ट का 32वां जन्मदिन

आज आलिया भट्ट अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच वह एक प्यारी सी बेटी राहा की मां भी बन गई हैं। वहीं आलिया भट्ट अपने काम को लेकर भी काफी सीरियस रहती हैं। लोग उनकी दमदार एक्टिंग के दीवाने हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के चलते बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

फिल्मों के अलावा कई बिजनेस के साथ जुड़ी हैं आलिया

आलिया भट्ट ने बहुत की कम उम्र में करोड़ों की संपत्ति बना ली है और इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत भी की है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा कई तरह के बिजनेस के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

एक फिल्म के लिए आलिया लेती हैं इतनी फीस, जानें कुल संपत्ति

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस समय आलिया भट्ट इंडस्ट्री की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। आलिया भट्ट की अपनी एक फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस लेती हैं। खबर है कि आलिया भट्ट अपनी एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए लेती हैं।

-वहीं आलिया भट्ट एक विज्ञापन करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 560 करोड़ रुपये के आसपास है।

आलिया भट्ट का बिजनेस

-फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ आलिया भट्ट खुद का बिजनेस भी चलाती हैं। Ed-a-Mamma नाम का उनका खुद का शुरू किया हुआ ब्रांड है, जो कि 2 से 14 साल तक के बच्चों के कपड़े बनाता है। इस बिजनेस से आलिया भट्ट को बहुत ज्यादा प्रॉफिट होता है। इस बिजनेस से आलिया सालभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।

-आलिया भट्ट का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम सनशाइन प्रोडक्शन है। आलिया भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस से भी बहुत अच्छी कमाई कर लेती हैं। ये प्रोडक्शन हाउस हिंदी और मराठी के कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम करता है।

-आलिया भट्ट सोशल मीडिया के जरिए काफी अच्छी कमाई कर लेती हैं। आलिया भट्ट अपने अकाउंट से किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 85 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। आलिया भट्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी तगड़े फॉलोअर्स हैं। वह कुछ खास ब्रांड्सऔर प्रोडक्ट्स को सपोर्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+