Alia Bhatt Baby: खुशखबरी! आलिया भट्ट के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस के घर आई नन्ही परी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। जी हां एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है।
Alia Bhatt Baby: बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर किलकारी गुंजी है। जी हां जिस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो पल आ ही गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों के पैरेंट्स बनने की खुशी से पूरा कपूर खानदान काफी खुश है। सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स को फैंस और सेलेब्स खूब बधाई दे रहे हैं।
Recommended Video

आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म
आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ आज यानी 6 नवंबर की सुबह एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के लिए रवाना हुई थी। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस के अस्पताल पहुंचने के बाद से लगातार फैंस गुज न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हुआ और आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से कपूर खान में खुशी की लहर है।

कपूर खानदान के घर खुशी की लहर
आलिया भट्ट के मां बनने की खुशी से हर कोई झूम उठा। उनके परिवार वालों को भी इस नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बेटी के होने की इच्छा जाहिर की थी। देखिए एक्टर की ये इच्छा आखिरकार पूरी हुई। दोनों अब पैरेंट्स बन गए हैं और बॉलीवुड सेलेब्स भी कपल को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बेटी की झलक देखने के लिए फैंस हुए एक्साइटेड
आलिया भट्ट की जब से मां बनने की खबर सामने आई है तभी से फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। सभी फैंस के इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर कपूर भी इस खास पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उनके लिए माता-पिता बनने का यह पल काफी खास है। उम्मीद है कि जल्द दोनों अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ साझा करेंगे।

आलिया-रणबीर की शादी
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2023 में अप्रैल के महीने में शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कपल की शादी में उनके करीबी दोस्त और सभी परिवार वाले मौजूद थे। दोनों ने अपने ही घर में सात फेरे लिए थे और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। शादी के 2 महीने बाद ही 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी साझा की थी।

फिल्मों से आलिया लेंगी ब्रेक
रिपोर्ट्स की माने तो आलिया भट्ट अब बच्चे को जन्म देने के बाद फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेंगी। क्योंकि वह बेबी के साथ कुछ पल बीताना चाहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने एक इंटर्व्यू के दौरान बताया था कि, रणबीर कपूर चाहते हैं वह बेबी की वजह से काम पर असर ना पड़ने दें और जल्द ही काम पर वापस लौटें।












Click it and Unblock the Notifications