Vaishno Devi मंदिर में Akshay Kumar के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, बेहोश एक्टर की ऐसे बची थी जान
Akshay Kumar Vaishno Devi: बॉलीवुड के सुपर स्टंट हीरो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म भूत बंगला आगामी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी दौरान उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। ये कहानी एक धार्मिक यात्रा के दौरान घटी घटना से जुड़ी है जिसे एक्टर आज भी किसी चमत्कार से कम नहीं मानते हैं।
वैष्णो देवी यात्रा, अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत
अक्षय कुमार ने बातचीत में बताया कि उनके जन्म से पहले उनके माता-पिता ने वैष्णो देवी मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना की थी। इस यात्रा के एक साल बादी ही अक्षय कुमार का जन्म हो गया था और ऐसे में उनकी मन्नत पूरी हो गई थी।

104 डिग्री बुखार में तप रहे थे अक्षय कुमार
बचपन में जब अक्षय कुमार के माता-पिता उन्हें दोबारा माता के दर्शन के लिए लेकर गए, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार हो गया, जो 103-104 डिग्री तक पहुंच गया था और हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह बेहोश हो गए थे। कटरा में मौजूद डॉक्टर ने तुरंत उन्हें दिल्ली वापस ले जाने की सलाह दी थी।
मां की आस्था और मंदिर तक पहुंची दुआ
इस मुश्किल घड़ी में भी अक्षय कुमार की मां ने हिम्मत नहीं हारी और माता के दरबार तक जाने का फैसला किया था। अक्षय कुमार को लाल कपड़े में लपेटकर माता के मंदिर ले जाया गया था, जहां उनके माता-पिता ने नम आंखों से प्रार्थना की थी। ये पल परिवार के लिए बेहद भावुक था, जहां एक ओर बच्चे की हालत चिंताजनक थी, वहीं दूसरी ओर आस्था का सहारा उन्हें आगे बढ़ा रहा था।
एक अनजान शख्स और अचानक हुआ चमत्कार
अक्षय कुमार ने बताया कि उसी दौरान एक अनजान शख्स उनके पिता के पास आया और बोला कि आपका बेटा बहुत प्यारी मुस्कान देता है। ये सुनकर जब उनके पिता ने बच्चे की ओर देखा, तो वह हैरान रह गए, अक्षय कुमार मुस्कुरा रहे थे और उनका बुखार भी अचानक उतर चुका था। इस घटना को याद करते हुए अक्षय कुमार आज भी इसे एक चमत्कार मानते हैं और कहते हैं कि उस पल ने उनकी आस्था को और मजबूत कर दी थी।
'भूत बंगला' से फिर साथ आए अक्षय-प्रियदर्शन
-आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है।
-फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हॉरर और कॉमेडी का ये मिश्रण 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगा जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
आस्था और अनुभव का अनोखा मेल
अक्षय कुमार की ये कहानी सिर्फ एक घटना नहीं है बल्कि आस्था और विश्वास की ताकत का उदाहरण भी है। ये दिखाती है कि मुश्किल हालात में भी उम्मीद और भरोसा किस तरह चमत्कार का रूप ले सकता है।













Click it and Unblock the Notifications