Kesari chapter 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'केसरी 2' को दूसरे दिन मिली 800% की उछाल, जानिए आंकड़ें
Kesari chapter 2 Advance Booking: हिट फिल्म 'केसरी' का सीक्वल 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाला है। अक्षय कुमार आर माधवन और अनन्या पांडे इस फिल्म में लीड रोल में हैं। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित है।
जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद वकील सी. शंकरन नायर की ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। 60 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट वाली इस फिल्म ने खास तौर पर अपने ट्रेलर के रिलीज होने के बाद काफी चर्चा बटोरी है। जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग 16 अप्रैल से शुरू हुई है। महज 24 घंटे में फिल्म की एडवांस बुकिंग में 800% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। ट्रेड टैक साइट सैकनिल्क की माने तो 'केसरी चैप्टर 2' की बुधवार के दिन ओपनिंग डे के शो के लिए बिक्री करीब 9 लाख रुपये रही। यही, गुरुवार को 84.25 लाख हो गई, जो 844.44% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसमें 25,000 से अधिक टिकट बुक हुए हैं। वर्तमान में, रिलीज के दिन 3,667 शो की बुकिंग चल रही है, जिसमें 25,265 टिकट पहले ही बिक चुके हैं। इससे 84.25 लाख रुपये की कमाई हुई है। ब्लॉक सीट रेवेन्यू को मिलाकर यह आंकड़ा 1.88 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
'केसरी चैप्टर 2' को लेकर सभी फिल्म सर्किट में एक्साइटमें बनी हुई है। दिल्ली-मुंबई सर्किट में सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग हुई है। जो कुल 24.05 लाख रुपये है। महाराष्ट्र में 22.39 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों ने भी फिल्म की प्री-रिलीज कमाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'केसरी चैप्टर 2' पहले दिन 10-12 करोड़ का कलेक्शन करेगी। हालांकि देखना है कि इस फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिल पाता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications