डायरेक्टर आनंद एल राय की मां का निधन, अपना गम भुलाकर दर्द बांटने पहुंचे अक्षय

मुंबई, सितंबर 08: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसी बीच उनके दोस्त और निर्देशक आनंद एल राय ने भी आज अपनी मां को खो दिया। मुंबई में निर्देशक की मां के अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय अपनी मां के निधन के कुछ घंटों बाद ही आनंद एल राय की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अक्षय निर्देशक आनंद एल राय की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन में दिखेंगे।

मां के अंतिम संस्कार के बाद राय के दुख में शामिल होने पहुंचे अक्षय

मां के अंतिम संस्कार के बाद राय के दुख में शामिल होने पहुंचे अक्षय

अक्षय की मां के बाद आनंद एल राय की मां के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। आनंद एल राय और उनके भाई रवि राय अपनी मां के काफी करीब थे। ऐसे में अब अक्षय कुमार अपने दुख को किनारे करके आनंद के दुख में शामिल हुए हैं। आनंद एल राय के परिवार के लिए ये मुश्किल वक्त है और ऐसे में उनके क्लोज फ्रेंड प्रोड्यूसर शैलेश सिंह पहले सेलेब्रिटीज थे जो उनके घर पहुंचे। अक्षय अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद राय के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अक्षय खोए-खोए से नजर आए

अक्षय खोए-खोए से नजर आए

अक्षय कुमार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर आनंद की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सफेद कुर्ता और जींस पहने हुए थे और अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। अक्षय बेहद शांत दिखाई दिए और खोए-खोए से नजर आए। बता दें कि हाल ही में आनंद एल राय और अक्षय कुमार ने साथ में फिल्म अतरंगी रे और रक्षाबंधन की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा किया है।

मां की बीमारी की खबर सुनकर शूटिंग से वापस लौटे थे अक्षय

मां की बीमारी की खबर सुनकर शूटिंग से वापस लौटे थे अक्षय

'रक्षाबंधन' में अक्षय के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। वहीं, 'अतरंगी रे' में अक्षय के को-स्टार होंगे सारा अली खान और धनुष। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अतरंगी रे' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अक्षय फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग की लिए लंदन रवाना हुए थे लेकिन 3 सितंबर को उनकी मां को खराब तबियत के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अक्षय उसी वक्त शूटिंग छोड़कर अपनी मां के पास मुंबई आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+