'15 साल की उम्र में मेरे बेटे आरव ने छोड़ दिया है घर', अक्षय कुमार ने बच्चों को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 20 मई 2024 को अक्षय कुमार ने पहली बार भारत में वोट दिया। इसके बाद से ही हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। वहीं अक्षय कुमार ने भी बॉलीवुड में अपने करियर और शादीशुदा लाइफ लेकर कई तरह की बातें कही हैं।

बेटे आरव को लेकर अक्षय कुमार ने बताई ऐसी बात
अक्षय कुमार अपने बच्चों को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी कहना पसंद नहीं करते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने बेटे आरव को लेकर खुलकर बातें की हैं। एक्टर का कहना है कि उनका बेटा आरव फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। वह इस ग्लैमर की दुनिया से दूर रहना चाहता है।

akshay kumar

'बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद'
आपको बता दें कि अक्षय कुमार अक्सर अपने दोनों बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि उन्होंने क्रिकेटर शिखर धवन के नए टॉक शो 'धवन करेंगे' पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें की हैं। शो में अक्षय कुमार ने बताया कि आरव फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं बल्कि वह तो फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

'15 साल की उम्र में ही आरव ने घर छोड़ दिया है'
इस शो में बातें करते हुए अक्षय कुमार ने कहा- मेरा बेटा आरव लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। उसने 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। उसे हमेशा पढ़ाई का शौक था और वो अकेले रहना चाहता था। घर से दूर लंदन जाने का फैसला उसका अपना था, भले ही मैं नहीं चाहता था कि वह जाए। हालांकि, मैं उसे रोक नहीं सका क्योंकि मैंने खुद 14 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था।

'आरव को घर के सभी काम आते हैं'
अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव के बारे में बात करते हुए कहा- वह घर के सारे काम खुद करना पसंद करता है। उसे महंगे कपड़ों का भी शौक नहीं है। वह पैसों की बचत करना जानता है। अक्षय कुमार ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा- वह अपने कपड़े खरीदने के लिए सेकेंड-हैंड स्टोर, थ्रिफ्टी में जाता है क्योंकि वह इन चीजों में पैसे बर्बाद नहीं करना चाहता।

'बेटे को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है'
अक्षय कुमार ने आगे कहा- आरव के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाना काफी आसान होगा क्योंकि उसके मम्मी-पापा और दादा-दादी सभी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद उनके बेटे को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

'आरव को फैशन इंडस्ट्री में पहचान बनानी है'
अक्षय कुमार ने कहा- हमने कभी भी आरव को कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया है। उसे फैशन में रुचि है, वह सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहताहै। वह मेरे पास आया और कहा कि मैं फिल्में नहीं करना चाहता। मैंने कहा कि यह तुम्हारी लाइफ है, जो करना चाहते हो वो करो। अपनी जिंदगी अपने तरीके से जियो।

'मां ट्विंकल खन्ना ने की है आरव के पीछे मेहनत'
अक्षय कुमार ने ये भी कहा कि बेटे आरव को एक साधारण इंसान की तरह बनाने के पीछे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की भी मेहनत है और इसके लिए उन्होंने उनकी भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- जिस तरह से मैंने और ट्विंकल ने आरव का पालन-पोषण किया है, उससे मैं खुश हूं, वो बहुत सिंपल लड़का है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि दूसरी तरफ उनकी बेटी नितारा अभी से बहुत फैशनेबल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+