जब फैन ने अक्षय कुमार का काटा था ब्लेड से हाथ, खिलाड़ी का बहने लगा था खून, एक्टर रह गए थे सन्न और फिर...

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" को लेकर चर्चा में हैं। दोनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पहली बार दोनों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें खिलाड़ी ने फैन के साथ हुई मुलाकात का एक अजीब अनुभव साझा किया। जिसे सुनकर टाइगर भी हैरान रह गए। अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने एक बार फैन से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके हाथ से अचानक खून निकलने लगा था।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने रणवीर अलहाबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनका सबसे अजीब फैन इंटरेक्शन कौन सा रहा है। एक्टर ने कहा कि, 'एक बार मैं क्राउड में मैंने फैन से हाथ मिलाया था लेकिन उसने अपने हाथ में ब्लेड छुपाई हुई थी और उसने मेरा हाथ काट दिया। जैसे ही मैंने देखा तो मेरे हाथ से खून निकलने लगा था।'

अक्षय कुमार की ये बात सुनकर टाइगर श्रॉफ हैरान रह जाते हैं वही रणवीर उनसे मजाक में कहते हैं कि फैन उनके साथ काला जादू करना चाहता था। तभी टाइगर की हंसी छूट जाती है। इसके बाद टाइगर ने बताया कि वह फिल्म को लेकर काफी नर्वस थे। इसके अलावा उन्होंने ट्रेंडिंग मीम कल्चर पर बात की। हालांकि पॉडकास्ट के अंत में तीनों ने एकसाथ डांस किया।

बता दें कि, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म छो़टे मियां बड़े मियां 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में दोनों के जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेंगे। वहीं फिल्म के लीड एक्टर्स की बात करें तो इसमें अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+