अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' पर विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'परेश रावल का फिल्म छोड़ना पब्लिसिटी स्टंट'

अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के पहले निकलने और फिर दोबारा जुड़ने की घटना पर अपनी राय रखी है। कुछ लोगों का मानना था कि यह सब पब्लिसिटी के लिए किया गया था। अक्षय कुमार और परेश रावल जल्द ही 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है, खासकर परेश रावल के फिल्म छोड़ने की घोषणा के बाद।

कहा जा रहा था कि परेश रावल फिल्म की फीस से खुश नहीं थे और उनके मेकर्स के साथ कुछ क्रिएटिव मतभेद थे। यहां तक कि उन्होंने फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया था।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने हिंदुस्तान से बातचीत में कहा कि परेश रावल का 'हेरा फेरी 3' छोड़ना कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। उन्होंने बताया कि मामला कानूनी प्रक्रिया में चला गया था और कानूनी मामले को पब्लिसिटी स्टंट नहीं बनाया जा सकता। अक्षय ने कहा कि कुछ समस्याएं थीं। लेकिन अब सब ठीक हो गया है और फिल्म की घोषणा जल्द हो सकती है।

सुनील शेट्टी ने भी परेश रावल की वापसी पर खुशी जताई थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया था। पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि कभी-कभी अपनी ही नजर फिल्म पर लग जाती है, इसलिए वह फिल्म की रिलीज़ के दिन ही इस बारे में बात करेंगे।

बता दें, परेश रावल पॉडकास्टर हिमांशू मेहता से बातचीत में हेरा फेरी 3 से जुड़े सवाल में कहा, 'कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि जब कोई चीज लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आती है, तो आपको ज्यादा सावधान रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। ऑडियंस ने आपको बहुत सराहा है। आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब हाथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं। पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था। आखिर में सब बहुत क्रिएटिव हैं, चाहे प्रियदर्शन हों, अक्षय हों या सुनील। वो मेरे सालों से दोस्त हैं।'

फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने बताया था कि साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान ने दोनों एक्टर्स के बीच दोस्ती कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब परेश रावल फिल्म से दोबारा जुड़ गए हैं और जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। मेकर्स इसे 2026 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+