क्या अक्षय कुमार का बार-बार फोन चेक करती हैं ट्विंकल खन्ना? एक्टर ने कहा-'मेरे फोन का पॉसवर्ड...'
Akshay Kumar And Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक्टर का फोन रोज चेक करती हैं? इस पर रिएक्ट करते हुए अक्षय कुमार ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

अक्षय कुमार ने कहा कि, 'मेरे परिवार में फोन का पॉसवर्ड किसी को नहीं पता. तो वो खुलेगा ही नहीं।' इसके अलावा अक्षय कुमार से पूछा गया कि अगर उन्हें कभी मौका मिले तो वह किसका फोन चेक करना चाहेंगे? इस पर एक्टर ने कहा कि वो डायरेक्टर मुदस्सर अजीज का फोन चेक करना चाहेंगे, क्योंकि वो काफी रोमांटिक पर्सन हैं।
अक्षय कुमार ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि, वह अपने बिजनेस और फाइनेंस के बारे में किसी से भी शेयर नहीं करते हैं। बता दें कि, अक्षय अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वहीं बात करें एक्टर की अपकमिंग फिल्म खेल खेल में की तो ये 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
बता दें कि, हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई थी। जिसे फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म खेल खेल में एक्टर लंबे समय बाद फरदीन खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म में वाणी कपूर, एमी विर्क, तापसी पन्नू और आदित्य सील जैसे कई सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। देखना होगा कि बड़े पर्दे ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को कड़ी टक्कर दे पाएगी या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications