IPS अफसर ने अक्षय कुमार को सिखाए नियम, तो एक्टर ट्वीट कर बोले- 'जनाब ये तो बिहाइंड द सीन फोटो है...'
IPS अफसर ने अक्षय कुमार को सिखाए नियम, तो एक्टर ट्वीट कर बोले- 'जनाब ये तो बिहाइंड द सीन फोटो है...'
मुंबई, 26 सिंतबर: छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजीपी आरके विज ने अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी की एक पर्दे के पीछे की तस्वीर (बिहाइंड द सीन) में गलती निकाली है। हालांकि आईपीएस अधिकारी आरके विज ने गंभीर होकर कोई बात नहीं कही है। अक्षय कुमार के एक ट्वीट पर चुटकी लेते हुए कहा है। जिसको लेकर अक्षय कुमार ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर स्पष्टीकरण जारी किया। अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के सेट से एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में अक्षय, रणवीर सिंह, अजय देवगन और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी थे। इसी फोटो पर डीजीपी आरके विज ने प्रतिक्रिया दी है।

'इंस्पेक्टर साहेब बैठे हैं और एसपी साहब खड़े हैं'
अक्षय कुमार ने शनिवार (25 सितंबर) की शाम को एक तस्वीर ट्वीट की। ये तस्वीर फिल्म सूर्यवंशी से जुड़ी है। तस्वीर में अक्षय, रणवीर सिंह, अजय देवगन और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी दिख रहे हैं। अजय की सिंघम और अक्षय की सूर्यवंशी की तुलना में रणवीर की सिम्बा उनका पोस्ट कम है। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि एक इंस्पेक्टर असल दुनिया में अपने सीनियर्स के सामने इस तरह नहीं बैठता है।
छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजीपी आरके विज ने इस फोटो को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''इंस्पेक्टर साहेब बैठे हैं (तन कर) और एस पी साहब खड़े, ऐसे नही होता है जनाब।''

IPS अफसर के ट्वीट पर अक्षय बोले- जनाब ये तो बिहाइंड द सीन है
छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजीपी आरके विज के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ''जनाब ये तो बिहाइंड द सीन फोटो है। हम कलाकार लोगों के लिए जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, एकदम प्रोटोकॉल वापस। हमारे महान पुलिस बलों को हमेशा नमन। उम्मीद है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पसंद आएगी।''

IPS अफसर अक्षय से बोले- 'मेरे कमेंट को हल्के में लें...'
अक्षय कुमार के रिप्लाई को देख आईपीएस अधिकारी आरके विज ने उसपर जवाब देते हुए कहा, "आपकी प्रतिक्रिया और सम्मान के लिए धन्यवाद, जो आपने (अक्षय कुमार) बलों के लिए दिखाया था, मेरी टिप्पणी को हल्के में लें। निश्चित रूप से हम फिल्म देखेंगे।"

अक्षय कुमार ने CM ठाकरे को धन्यवाद कहने के लिए शेयर की थी तस्वीर
अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देने के लिए तस्वीर साझा की थी, क्योंकि सीएम ठाकरे ने अगले महीने से राज्य में सिनेमाघरों को फिर से खोलने की घोषणा की है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा था, "आज इतने सारे परिवार उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देंगे! 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। अब किसी के रोके न रुकेगी - आ रही है पुलिस।''
अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म सूर्यवंशी इस साल दिवाली रिलीज होगी। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र ने सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। जबकि कई राज्यों ने पिछले महीने सिनेमा हॉल फिर से खोल दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications