20 साल बाद अक्षय कुमार ने एक्स रवीना टंडन के साथ काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम एक साथ...'
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म 'मिशन रानीगंज' रिलीज हुई। फिल्म को फैंस का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। वहीं एक्टर फिल्म को लेकर जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसके बाद अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगे। जिसमें सालों बाद वह रवीना टंडन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि लगभग 20 साल बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार एकसाथ फिल्म में नजर आएंगे। 90 के दशक की ये जोड़ी फैंस की मोस्ट फेवरेट थी। उस वक्त दोनों की साथ की फिल्में सुपरहिट रहीं। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह रवीना के साथ काम करने को लेकर कितने एक्साइटेड हैं।

अक्षय कुमार ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि, 'वेलकम टू द जंगल की जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है। 20 साल बाद मैं रवीना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाला हूं। हमने अब तक साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। मैं उनके साथ फिर से काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।'
बता दें कि, अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और मोहरा जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। पूर्व सह-कलाकारों और पूर्व युगल, अक्षय और रवीना ने लोकप्रिय गाने तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त और टिप टिप बरसा पानी में भी एक साथ अभिनय किया है। बड़े पर्दे की इस हिट जोड़ी को आखिरी बार 2004 में पुलिस फोर्स एन इनसाइड स्टोरी में एक साथ देखा गया था।
एक वक्त था जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी फिल्म मोहरा से शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ गया था कि एक दूसरे से सगाई कर ली लेकिन बाद में ये सगाई टूट गई थी। अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications