OMG 2 New Poster: घनी जटाएं और रुद्राक्ष की माला पहने भोलेनाथ के अवतार में दिखे अक्षय कुमार, इस दिन होगी रिलीज
OMG 2 New Poster: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ ही दिनों पहले एक्टर ने इस फिल्म की घोषणा की थी। इस बीच अब फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें वह महादेव के रूप में नजर आ रहे हैं।
भगवान भोलेनाथ के अवतार में दिखे अक्षय कुमार
फिल्म OMG 2 के पोस्टर में अक्षय कुमार लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहने भगवान भोलेनाथ लुक में फैंस का दिल जीत लिया। इस पोस्टर को शेयर कर एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जाएगा।

OMG 2 देगी गदर 2 को टक्कर
अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'बस कुछ दिनों में...ओएमजी 2, 11 अगस्त से सिनेमाघरों में. टीजर जल्द ही आने वाला है'। यानी कि इस फिल्म का क्लैश बॉबी देओल की फिल्म गदर 2 से होने वाला है। दोनों एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इसके अलावा अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है।
भक्त के रूप में दिखे पंकज त्रिपाठी
अक्षय कुमार के द्वारा शेयर किए गए दूसरे पोस्टर में अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- 'मिलते हैं सच्चाई की राह पर'। पोस्टर में देखा जा सकता है कि पंकज त्रिपाठी हाथ जोड़े और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। पोस्टर देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। फिलहाल ये पोस्टर्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब फैंस अक्षय कुमार की इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications