Akshay Kumar Net Worth 2022: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं हाइएस्ट टैक्सपेयर अक्षय कुमार?

आपको बता दें कि पिछले पांच साल से अक्षय कुमार हाइएस्ट टैक्सपेयर हैं।

मुंबई, 26 जुलाई। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार केवल फिल्मों और एक्टिंग के मामले में ही खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि वो टैक्स भरने के मामले में भी 'सबसे बड़े खिलाड़ी' हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने इस बार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरा है, आपको बता दें कि पिछले पांच साल से अक्षय कुमार हाइएस्ट टैक्सपेयर हैं, हालांकि उन्होंने कितना टैक्स भरा है, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा टैक्स भरने के लिए उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सम्मान पत्र दिया गया है।

बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के दामाद

बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के दामाद

आपको बता दें कि अक्षय कुमार एक साल में करीब 5 से 6 फिल्में करते हैं और हाई फीस लेने वाले एक्टर हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के दामाद यानी की अक्षय कुमार के पास कितनी संपत्ति है...

290 मिलियन डॉलर यानी कि 2250 करोड़

290 मिलियन डॉलर यानी कि 2250 करोड़

मालूम हो कि अक्षय कुमार का असली नाम 'राजीव हरिओम भाटिया' है, CAknowledge के मुताबिक फिल्म 'सौंगध' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अक्षय 290 मिलियन डॉलर यानी कि 2250 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

'खालसा वारियर्स'

'खालसा वारियर्स'

फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार बहुत सारे एड करते हैं, वो प्रति एंडोर्समेंट के लिए 6 करोड़ रु तक चार्ज करते हैं और वो सलाना फिल्मों से करीब 40-50 करोड़ की कमाई करते हैं। एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक निर्माता भी हैं और उन्होंने वर्ष 2008 में हरिओम एंटरटेनमेंट कंपनी के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था तो वहीं 'ग्राज़िंग गोट पिक्चर्स' अक्षय कुमार की टीवी प्रोडक्शन कंपनी है।इसके अलावा वो 'खालसा वारियर्स' कबड्डी टीम के भी मालिक हैं।

 11 लग्जरी कारें हैं

11 लग्जरी कारें हैं

अक्षय कुमार का मुंबई के जुहू में एक "प्राइम बीच" में एक लग्जरी बंग्ला है, इसके अलावा विदेश में भी उनकी कई चल-अचल संपत्ति है। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास कुल 11 लग्जरी कारें हैं। जिसमें Mercedes-Benz, Bentley, Honda Crv, and Porsche जैसी बड़ी ब्रांड शामिल है। इसके अलावा वो बाइक लवर भी हैं, उनके पास अच्छी खासी लग्जरी बाइक्स का भी कलेक्शन है।

अक्षय ने सबसे ज्यादा टैक्स भरा

अक्षय ने सबसे ज्यादा टैक्स भरा

9 सितंबर 1967 को भपंजाब राज्य में जन्मे अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में भी शामिल हैं, जो कि बहुत ज्यादा चैरिटी करते हैं। हालांकि इस साल रिलीज उनकी तीनों फिल्में 'सम्राट पृथ्वीराज' 'बच्चन पांडे' और 'अतरंगी रे' तीनों ही फ्लॉप रही हैं, इसके बावजूद उन्होंने इस बार सबसे ज्यादा टैक्स भरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+