OMG 2 Review: गदर 2 को धूल चटा पाएगी अक्षय कुमार की OMG 2? टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू
OMG 2 Movie Review: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म सनी देओल की गदर 2 कड़ी टक्कर देने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म ओएमजी 2 रिलीज होने से पहले काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही। लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को A सर्टिफिकेट देकर पास किया। जिसके बाद से फिल्म लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि अब फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है और लोगों को पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अक्षय की यह फिल्म इस साल धमाल मचा सकती है।

सनी देओल की गदर 2 भी 11 अगस्त को रिलीज हुई है। ऐसे में क्लैश की वजह से अनुमान लगाया जा रहा कि अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 पहले दिन 9 से 11 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म में अक्षय कुमार ने महादेव का किरदार निभाया है तो वहीं पंकज त्रिपाठी उनके भक्त होते हैं। फिल्म देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं।
फिल्म देखने के बाद एक फैन ने ट्विटर पर अपनी राय दी और लिखा, इस फिल्म में अक्षय कुमार ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। भले ही उनकी फिल्म को गदर 2 के मुकाबले कम स्क्रीन्स में रिलीज किया गया। लेकिन कहानी काफी दमदार है। दूसरे यूजर ने लिखा, "OMG 2 बहुत ही शानदार फिल्म है। एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को इससे ज्यादा जिम्मेदारी के साथ कोई बता ही नहीं सकता था। ये सबसे अच्छी फिल्मों में से एक हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी के परफॉर्मेंस भी काफी दमदार है।" इस तरह से लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को लेकर अपने रिव्यू दे रहे हैं।
I always believe that let the public decide wht is right nd wht is wrong. The first reaction of public is out for #OMG2 each & every person is appreciating @akshaykumar nd the entire star cast for bringing this bold topic like this..It's a must watch!#Akshaykumar #OMG2Review pic.twitter.com/qqcki96tBf
— Mᴜᴋᴇꜱʜ Yᴀᴅᴀv'ॐ'🇮🇳 (@mukesh_akkian) August 11, 2023
बता दें कि बीते कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्म एक के बाद एक फ्लॉप साबित हो रही है। पिछले साल 2022 में भी उनकी एक दो फिल्मों को छोड़कर अन्य फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल ने जबरदस्त एक्टिंग की है। देखना होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications