अक्षय कुमार की मां का निधन, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट से दी विदाई
मुंबई, 08 सितंबर। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मां का आज निधन हो गया। खुद अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। अक्षय ने अपनी मां के निधन की खबर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। इस पोस्ट में अक्षय ने लिखा, वो मेरा मूल थीं, आज मैं असहनीय पीड़ा को महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया का आज सुबह देहांत हो गया, वो इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास चली गई हैं। इस दुख की घड़ी में मैं और मेरा परिवार आपकी दुआओं का सम्मान करते हैं। ओम शांति।
Recommended Video

लोगों से दुआ की अपील की थी
इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन की जानकारी एक पोस्ट के जरिए दी जिसके बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों और फैंस ने संवेदना जाहिर की। इससे पहले अक्षय की मां की तबीयत को लेकर कई लोगों ने प्रार्थना की थी और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी। जिसके बाद अक्षय ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने पोस्ट करके लिखा, यह घड़ी मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन है, हर एक की प्रार्थना मेरे लिए बहुत बड़ी मदद होगी।

कई दिनों से थीं बीमार
अक्षय कुमार की मां पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं, उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। अक्षय कुमार अपनी मां के काफी करीब थे, ऐसे में जबसे अक्षय की मां बीमार हैं अक्षय कुमार लगातार उनके साथ हैं। मां की तबीयत बिगड़ने के बाद अक्षय ने अचानक से फिल्म शूटिंग छोड़ भारत आने का फैसला लिया। उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा कि आप उन सीन की शूटिंग जारी रखिए, जिनमे मेरी जरूरत नहीं है।

फिल्मी हस्तियों ने बंधाया हौसला
फिल्म अभिनेत्री निम्रत कौर ने अक्षय कुमार की मां के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, आपके इस दुख से काफी व्यथित हूं। मेरी संवेदना आपके साथ है, आपके पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले। सतनाम वाहे गुरू। वहीं अजय देवगन ने लिखा, अक्की आपकी मां के निधन पर मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ईश्वर अरुणा जी की आत्मा को शआंति दे, आपके और आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

शंकर महादेवन और पूजा भट्ट ने व्यक्ति की संवेदना
गायक शंकर महादेवन ने ट्वीट करके लिखा आपके और आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर आपकी मां को आगे की यात्रा में शांति प्रदान करे। मधुर भंडारकर ने लिखा, आपक और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ओम शांति। पूजा भट्ट ने लिखा, आपको इस दुख को सहन करने की ताकत मिले।

आने वाली फिल्म
बता दें कि अक्षय कुमार इस साल काफी व्यस्त हैं। सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार की फिल्म अतरंगी आने वाली है, इसमे धनुष भी हैं। इसके अलावा वह बच्चन पांड में भी नजर आएंगे। फिल्म पृथ्वीराज में भी अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे जोकि पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बन रही है। साथ ही माना जा रहा है कि अक्षय की सूर्यवंशी को भी इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। साथ ही अक्षय ने रक्षा बंधन और राम सेतु फिल्म का भी ऐलान कर दिया है। अक्षय की आखिरी फिल्म बेल बॉटम लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, वानी कपूर के साथ हाल ही में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications