ब्लेड लेकर अक्षय कुमार से सिरफिरे फैन ने मिलाया हाथ; फिर जो हुआ.., सुन रह जाएंगे दंग
अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में बीते दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। 10 अक्तूबर को फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। दर्शकों का इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऐसे में आज हम आपको अक्षय कुमार से जुड़ा जो किस्सा सुनाने वाले हैं, उसे जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
स्टार्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग होती है। लोग कई बार इनकी एक झलक तक देखने को बेताब रहते हैं। मगर कई बार इन फिल्म स्टार्स के लिए फैन फॉलोइंग की परेशानी का सबब बन जाती है। और ऐसा ही कुछ हुआ अक्षय कुमार के साथ, जब एक फैन उनसे मिलने आया और फिर ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखते ही हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, जब अक्षय कुमार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का के प्रमोशन में बिजी थे तो उन्होंने रणवीर अलहाबादिया के पॉडकास्ट में फैंस की हरकत का खुलासा किया था। एक्टर से जब पूछा गया कि उनका सबसे अजीब फैन इंटेरेक्शन कौन सा रहा है? इसपर उन्होंने कहा कि एक बार वो क्राउट में अपने फैंस से मिल रहे थे तो तभी उन्होंने एक फैन से हाथ मिलाया था। मगर इसके बाद जब उन्होंने अपना हाथ देखा तो वो खून से लबालब था।
रणवीर अलाहबादिया से बात करते हुए एक्टर ने बताया कि जब मैं हाथ मिला रहा था तो मुझे काफी देर बाद अहसास हुआ कि उनमें से किसी ने नाखून में ब्लेड फंसा कर रखा हुआ था। तो मेरे हाथ से खून निकलने लगा। इसके बाद रणवीर ने कहा कि शायद आपके ऊपर उन्हें काला जादू करना था तो एक्टर ने कहा कि तू बस यही सोचते रहना कि काला जादू करना था।
एक्टर ने रणवीर को ही बुरी तरह से रोस्ट कर दिया। कहा कि तू हर वक्त काला जादू की बातें करता है। ये पूछता रहता है कि मरने के बाद क्या होगा। मैंने तेरा ये वीडियो कई बार देखा हुआ है। जब भी गाली दो तो अंदरूनी आत्मा तुम्हारी खुश हो जाती है। एक्टर ने इस पॉडकास्ट में काफी हंसी मजाक किया था।












Click it and Unblock the Notifications