Kesari 2 Special Screening: भारत के इन 5 शहरों में 'केसरी 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग, जल्द करें रजिस्टर
Kesari 2 Special Screening: अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का उद्देश्य जलियांवाला बाग हत्याकांड के कुछ अनछुए पहलुओं को उजागर करना है। फिल्म निर्माताओं ने उन प्रशंसकों के लिए एक खास सरप्राइज रखा है जो फिल्म को आधिकारिक रिलीज से पहले भी देख सकते हैं।
रिलीज़ से पहले 'केसरी चैप्टर 2' देखने के इच्छुक लोगों के लिए, प्रोडक्शन टीम ने देश भर के पांच प्रमुख शहरों में विशेष प्री-रिलीज़ स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चंडीगढ़ का नाम शामिल है। इस स्क्रीनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल यानी सोमवार से शुरू होंगे।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना निजी जुड़ाव जाहिर करते हुए कहा, "मेरे पिता का जन्म जलियांवाला बाग के सामने हुआ था और मेरे दादा ने उस भयावह दृश्य को अपनी आंखों से देखा था। इसलिए मेरे लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, एक भावना है।"
'केसरी 2' में अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अक्षय इस फिल्म में वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों रिलीज होगी। जिसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। बता दें, 'केसरी' की रिलीज के छह साल बाद आ रही है, जो ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों की वीरता को याद करती है। इन सैनिकों ने 1897 में 10,000 अफगान आदिवासियों के खिलाफ सारागढ़ी के किले की रक्षा की थी।
'केसरी 2' अक्षय कुमार के करियर के लिए बहुत इंपॉर्टेंट फिल्म है। उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया है। हालांकि स्काई फोर्स हिट फिल्म है। लेकिन उसके कलेक्शन पर ब्लॉक बुकिंग और कॉर्पोरेट बुकिंग का आरोप लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications