अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' को मिला U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स ने फिल्म को रेयर बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम, जानिए
Housefull 5 Trailer Update: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ट्रेलर 27 मई को रिलीज होगा। मेकर्स ने फिल्म रिलीज के 10 दिन पहले ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया है। ट्रेलर के बाद मेकर्स बड़े स्तर पर फिल्म का प्रमोशन शुरू कर देंगे। इसी स्ट्रैटजी को फॉलो करते हुए वो 27 मई को ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। लॉन्च में फिल्म के 19 एक्टर शामिल होंगे, ऐसे में बड़े लेवल में इस इवेंट की तैयारी भी चल रही है।
फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी रिलीज के 10 दिन पहले ट्रेलर जारी करने के फैसले पर श्योर हैं। ट्रेलर देख ये पता चल जाएगा कि कहानी क्रूज पर हुए एक मर्डर पर बेस्ड है। फिल्म कितनी ग्रैंड होगी ये गाने लाल परी और दिल-ए नादान से पता चल गया है। अब के सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो, हाउसफुल 5 के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड को दो वर्जन भेजे हैं। फिल्म से जुड़े सोर्स ने बताया हाउसफुल 5 अपनी तरह की अनूठी कॉमिक थ्रिलर है। इस एंटरटेनिंग फिल्म के रहस्य को बरकरार रखने के लिए निर्माता ने फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन सेंसर बोर्ड को सौंपे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वर्जन को बोर्ड के सदस्यों ने देखा है और फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है।
सोर्स ने आगे बताया, हाउसफुल 5 दो सेंसर सर्टिफिकेट वाली सबसे रेयर फिल्म हो सकती है। इसके पीछे एक कारण है, जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म में 24 अभिनेताओं के साथ, हाउसफुल 5 का रन-टाइम फ्रैंचाइज़ी की अन्य फिल्मों की तुलना में लंबा है। यह 2 घंटे और 43 मिनट का नॉन-स्टॉप मनोरंजन है। जबकि हाउसफुल का कंफ्यूजन बरकरार है, कहानी कहने का तरीका कुछ ऐसा है जो दुनिया में पहले कभी नहीं देखा गया है। निर्माताओं ने एक शानदार कॉमेडी का वादा किया है, जिसमें स्टार-कास्ट में 24 अभिनेताओं के कारण बहुत कंफ्यूजन है।
फिल्म हाउसफुल 5 अगले महीने यानी 6 जून को रिलीज होगी। ये पहली बॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइजी है जिसके अबतक पांच पार्ट बने हैं। इस मल्टीस्टार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह और रंजीत जैसे एक्टर हैं। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications