साउथ एक्टर मोहनलाल के साथ अक्षय कुमार ने किया ऐसा भांगड़ा, देखते रह गए सारे बाराती
Akshay Kumar and Mohan Lal Dance: डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार और मोहन लाल जमकर एक दूसरे के साथ भांगड़ा कर रहे हैं।

Akshay Kumar and Mohan Lal Dance: इन दिनों शादियों का सीजन जोर पर है और ऐसे में बी-टाउन से लेकर आम लोगों की भी धूमधाम से शादियां हो रही हैं। ऐसे में आए दिन मुंबई एयरपोर्ट से लेकर कई खास जगहों पर बॉलीवुड सितारों को स्पॉट किया जा रहा है। इन दिनों जयपुर में सेलेब्स का मेला लगा हुआ है। दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्रेसिडेंट के माधवन के बेटे गौतम माधवन की शादी समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया है जहां बी-टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे हैं। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर मोहन लाल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ ढोल की थाप पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।

शादी में अक्षय कुमार ने किया भांगड़ा
आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार छाए हुए हैं। दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' ने जमकर धमाल मचाया हुआ है। इस गाने पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इंस्टाग्राम रील्स वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में एकबार फिर अक्षय कुमार डांस करते नजर आए हैं लेकिन इस बार वह अपने किसी खास की शादी में भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। इस डांस में अक्षय कुमार का साथ साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर मोहनलाल ने दिया है।
अक्षय कुमार के साथ मोहनलाल ने किया डांस
डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार और मोहन लाल जमकर एक दूसरे के साथ भांगड़ा कर रहे हैं। गौतम माधवन की शादी में बाराती बने अक्षय कुमार और मोहन लाल का यह धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

डांस वीडियो हो रहा है वायरल
गौतम माधवन की शादी के इस वायरल हो रहे वीडियो को अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- मोहन लाल सर के साथ ये डांस वीडियो मैं जिंदगी भर याद रखूंगा। यह मेरे लिए बेहद यादगार मूमेंट है। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

गौतम माधवन की शादी में पहुंचे ते ये सेलेब्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्रेसिडेंट के माधवन के बेटे गौतम माधवन की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई है। इस रॉयल शादी में बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, आमिर खान, अक्षय कुमार, मोहन लाल, शंकर माधवन समेत कई बड़े सेलिब्रेटीज शिरकत करते नजर आए।
इमरान हाशमी और अक्षय कुमार का डांस
अक्षय कुमार का का एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपने को-स्टार इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' के सबसे फेमस सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications