क्या अक्षय कुमार की वजह से टूटा था सलमान और कैटरीना का रिश्ता? खिलाड़ी कुमार का पुराना वीडियो VIRAL
Akshay Kumar old interview: अक्षय कुमार का एक पुराना इंटरव्यू खूब चर्चा में है, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि वे सलमान खान और कैटरीना के बीच आए। एक्टर ने इस सवाल में जवाब दिया, जो खूब चर्चा में है।

Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड के गलियारों से इश्क मोहब्बत की खबरें हमेशा से आती रही हैं। कई दफा आपने अपने पसंदीदा स्टार्स को डेट करने की खबरें सुनी होंगी तो कई दफा अलग होने की। इन्हीं में से एक खबर सलमान और कैटरीना के रिलेशनशिप को लेकर थी। हालांकि, डेटिंग से ज्यादा दोनों के अलग होने की खबरें खूब छाईं। इसके लिए अक्षय कुमार को भी जिम्मेदार ठहराया गया।
क्या बीच में आए एक्टर?
सोशल मीडिया पर आप की अदालत से अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू खूब चर्चा में है। जिसमें एक्टर से सवाल किया जाता है कि क्या आपका और प्रियंका चोपड़ा का प्यार वाली खबर... तो ये सुनकर अक्षय तुरंत ना में जवाब देते हैं। एक्टर बोले कि नहीं वो गलत है। इसके बाद जब अक्षय से सलमान खान और कैटरीना के बीच में आने का सवाल किया गया तो उनका रिएक्शन मजेदार था।
क्या बोले अक्षय कुमार?
एक्टर से पूछा गया कि एक हेडलाइन छपी है.... सलमान और कैटरीना के बीच आए अक्षय? तो इसपर एक्टर ने कहा कि जी बिल्कुल गलत है। सलमान मेरे करीबी दोस्तों में से एक हैं। तो ये सब बेकार चीजें हैं। देखते ही देखते अक्षय का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाने लगा। फैंस को भी क्लीयर हो गया कि इसमें अक्षय का दूर दूर तक कोई रोल था ही नहीं।
सामने आए अक्षय और रवीना
बताते चलें कि हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रवीना टंडन के साथ स्टेज पर आकर फैंस को पागल ही कर दिया। एक साथ बैठने से लेकर गले लगाने तक के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो इंटरनेट पर तूफान सा मच गया। अक्षय कुमार और रवीना टंडन एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2023 में भाग ले रहे थे। यहां अक्षय को स्टाइल ऑल ऑफ फेम मेल का अवॉर्ड मिला। दोनों ने स्टेज पर रैपिड फायर गेम भी खेला। इसके बाद होस्ट रितेश देशमुख ने अक्षय कुमार और रवीना टंडन से नाम पूछा कि नब्बे के दशक की मलाइका अरोड़ा कौन हैं।
रवीना के मुताबिक मोस्ट स्टाइलिश कौन
इसके जवाब में रवीना ने कहा कि मलाइका की कोई तुलना ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी का नाम लिया। दिलचस्प बात तो ये है कि इस प्रोग्राम में शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं। रवीना टंडन ने हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उस वक्त वो प्रेस में लिखी कोई भी बात को पढ़ने से बचती थीं।
जब टूटी थी अक्षय-रवीना की सगाई
कथित तौर पर अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने 1994 में आई हिट फिल्म मोहरा में एक साथ एक्टिंग के बाद डेटिंग शुरू कर दी थी। रवीना के मुताबिक उनकी सगाई 90 के दशक के अंत में हुई थी। इसके बाद लेकिन बाद में अक्षय और रवीना की सगाई टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications