Akshay Kumar ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, 'सेल्फी' के प्रमोशन के दौरान किया ये कारनामा, जेम्स स्मिथ को छोड़ा पीछे
अक्षय कुमार फैंस का दिल जीतने के लिए कुछ ना कुछ कारनामा करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अब 3 मिनट में 184 सेल्फ पोर्ट्रेट फोटोज यानी सेल्फी लेकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Akshay Kumar Breaks Guinness World Record: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार वो कमाल कर दिखाया जिसे जानकर उनके सभी फैंस हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि, प्रमोशन में व्यस्त अक्षय कुमार का नाम अब जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे

अक्षय कुमार ने तोड़ा नया रिकॉर्ड
अपने फैंस के दिलों में एक अनोखी जगह रखने वाले बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार फैंस का दिल जीतने के लिए कुछ ना कुछ कारनामा करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अब 3 मिनट में 184 सेल्फ पोर्ट्रेट फोटोज यानी सेल्फी लेकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जेम्स स्मिथ के नाम था जिन्होंने 3 मिनट में 168 सेल्फी लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया था। वहीं इससे पहले साल 2015 में डिवाइन जॉनसन ने भी सेल्फी रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 105 सेल्फी क्लिक की थी। लेकिन अब अक्षय कुमार ने ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
अपनी इस नई उपलब्धि को अक्षय कुमार ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से साझा किया। अक्षय ने इस रिकॉर्ड को बनाते समय एक वीडियो भी बनाई। जिसका एक क्लिप उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे हैं। पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर अक्षय ने लिखा, 'मैंने अब तक जो कुछ हासिल किया है और जो जीवन मैं जी रहा हूं यह केवल फैंस के प्यार की वजह से है। ये रिकॉर्ड मेरे सभी फैंस के लिए एक ट्रिब्यूट है। जो दिखाता है कि, किस तरह मेरे फैंस मेरे पूरे करियर के दौरान मेरे साथ खड़े रहे'।
फैंस का किया धन्यवाद
वहीं आगे लिखते हुए अक्षय कहते हैं कि, 'अपने फैंस की मदद से हमने 3 मिनट में सबसे अधिक सेल्फी लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। यह बेहद खास लम्हा था और मै इसे हमेशा याद रखूंगा'। फिलहाल एक्टर के सभी फैंस उनको बधाई दे रहे हैं।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी आने वाले 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म लोकप्रिय मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रीमेक है। देखना होगा कि, ड्राइविंग लाइसेंस की तरह भी फिल्म सेल्फी भी फैंस का जीत पाती है या नहीं। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications