अक्षय कुमार कनाडा की नागरिकता छोड़कर अब बनेंगे भारतीय, बोले- 'मेरा भारत ही मेरे लिए...'
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में हैं जो कि 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच अब एक्टर ने कनाडा की नागरिकता पर खुलकर बात की।
Akshay Kumar Canadian Citizenship: बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर अपनी पूरी टीम के साथ इन दिनों फिल्म प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी कैनेडियन नागरिकता पर खुलकर बात की और कहा कि वह भारत उनके लिए सबकुछ है और वह जल्द ही कनाडा की नागरिकता छोड़ देंगे।

अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता
बता दें कि, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार कैनेडियन नागरिकता को लेकर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। अक्षय की अक्सर नागरिकता पर सवाल उठाए जाते हैं। इस बीच अब उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, भारत उनके लिए सब कुछ है और वह पहले ही पासपोर्ट में बदलाव के लिए आवेदन कर चुके हैं।

भारत मेरे लिए सब कुछ है
अक्षय कुमार ने कहा कि, 'मुझे बुरा लगता है जब कोई मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करता है। भारत मेरे लिए सब कुछ है। मैंने अब तक जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी पाया है, भारत में रहते हुए पाया है। और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिला है। आपको बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं...।'

इस वजह से किया था कनाडा की नागरिकता के लिए अप्लाई
इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने उस वक्त को भी याद किया जब साल 1990 से लेकर 2000 तक उन्होंने लगभग 15 फिल्में दी थी और सभी लगातार बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। जिसका असर उनके करियर पर पड़ा और उन्होंने कनाडा़ की नागरिकता के लिए अप्लाई किया।

दोस्त ने दिया था ऑफर
अक्षय ने कहा, 'मैंने सोचा कि मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और मुझे काम करना है। मैं कनाडा काम के लिए गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने मुझसे कहा, 'यहां आ आओ'। मैंने अप्लाई किया और मैं चला गया। 'मेरी बस दो फिल्में रिलीज होने को बची थीं और यह किस्मत की बात है कि वे दोनों सुपरहिट साबित हुईं। मेरे दोस्त ने कहा, 'वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो'।

अक्षय की नागरिकता पर उठते हैं सवाल
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि, 'मैं जैसे ही वापस भारत आया तो मुझे फिल्में मिली और मैंने अपना काम नहीं रोका। मैं काम करता चला गया लेकिन मैं भूल गया कि, मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि मुझे यह पासपोर्ट बदलवा देना चाहिए। लेकिन अब मैंने अप्लाई कर दिया है। उम्मीद है कि मेरा पासपोर्ट जल्द बदलकर आ जाएगा'।

आ रही है अक्षय कुमार की 'सेल्फी'
अक्षय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी की तैयारी में जुटे हुए हैं। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि फैंस की ओर से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications