Cuttputlli Trailer: सस्पेंस से भरपूर है अक्षय कुमार की क्राइम थ्रिलर फिल्म, किलर की खोज में खेलेंगे माइंड गेम

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अब फिल्म रक्षाबंधन के बाद 'कठपुतली' में नजर आएंगे। जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। एक के बाद एक उनकी फिल्म फ्लॉप हो रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म रक्षाबंधन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जिसके बाद अब अक्षय कुमार ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं। जी हां एक्टर की अब अगली फिल्म 'कठपुतली' ओटीटी पर रिलीज होगी। जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।

akshay kmuar

कठपुतली की कहानी
कठपुतली की कहानी सस्पेंस से भरी हुई है। इसकी कहानी पुलिस और एक खूनी के इर्द गिर्द घुमती है। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि, कैसे पुलिस की नाक के नीचे से एक खूनी खून कर चुका होता है लेकिन पुलिस को उसकी कानों कान खबर भी नहीं होती। इसके बाद खूनी पुलिस को तीसरे खून की भी धमकी देता है। जिसके बाद उसकी बॉडी बीच बाजार में मिलती है। बस यही से एक पुलिस और एक किलर की कहानी की शुरूआत होती है। इस ट्रेलर में पुलिस का किरदार अक्षय कुमार करने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रंजीत तिवारी के निर्देशक पर बनी ये फिल्म सस्पेंस से भरपूर है। वहीं 'कठपुतली' अक्षय कुमार का लुक अलग देखने को मिला। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे। ये फिल्म 2 सितंबर को ओटीटी डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अब देखना होगा कि, क्या ओटीटी पर अक्षय कुमार की क्या खास कमाल कर पाएगी। यहां देखें धमाकेदार ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+