खत्म हुआ इंतजार, फिर प्रियंका चोपड़ा संग रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार, 17 साल बाद रिलीज हुआ अनदेखा गाना
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का 17 साल पुराना गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस की यादें ताजा कर दी हैं।
मुंबई, 4 सितंबर: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने 'ऐतराज' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। दोनों की आन स्क्रीन कैमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता है। हालांकि पिछले लंबे समय से दोनों एकसाथ स्क्रीन शेयर नहीं की है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वह सरप्राइज है क्या?

17 साल बाद रिलीज हुआ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का गाना
दरअसल, फैंस को इस जोड़ी को साथ देखने जो लंबे समय से इंतजार था वो आखिरकार खत्म हो ही गया। जी हां अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बरसात का गाना 'वो पहली बरसात' रिलीज हो गया। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे 2005 में शूट किया गया था और यह 17 सालों बाद रिलीज हुआ है।

अक्षय कुमार ने बीच में ही छोड़ दी थी फिल्म की शूटिंग
आपने इस फिल्म में बॉबी देओल को लीड रोल में देखा होगा। जी हां आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म की शूटिेंग बीच में ही छोड़ दी थी। जिसकी वजह से इस फिल्म को रिलीज करने के लिए डायरेक्टर सुनील दर्शन ने अक्षय की जगह बॉबी देओल को लीड रोल के लिए चुना था। कहा जाता है कि अक्षय कुमार ने कुछ पर्सनल कारणों के चलते इस फिल्म को छोड़ा था।
पहले हो चुकी थी गाने की शूटिंग
आपको याद दिला दें कि, फिल्म का टाइटल ट्रैक जिसके लिरिक्स 'बरसात के दिन आए' से शुरू होते हैं। उसमें बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जाता है कि, इस गाने की शूटिंग पहले हो चुकी थी जिसमें अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

ट्विंकल खन्ना की वजह से अक्षय ने छोड़ी थी फिल्म
कहा ऐसा भी जाता है कि, गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और टाइटल ट्रैक फिल्माया जा चुका था, लेकिन अपनी पारिवारिक समस्या के चलते अक्षय ने इस फिल्म को अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि जिस समय यह फिल्म शूट की जा रही थी उस समय अक्षय और प्रियंका के बीच काफी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यही वजह रही थी कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनको फिल्म छोड़ने के लिए कहा।

गाना सुनकर फैंस हुए एक्साइटेड
हालांकि अक्षय कुमार के लिए 'बरसात' फिल्म छोड़ने के पीछे असली वजह क्या थी ये तो खुद अक्षय ही अच्छे से जानते होंगे। लेकिन, फैन्स के लिए 17 साल बाद रिलीज हुआ गाना 'वो पहली बरसात' एक बड़ा सरप्राइज है। स्क्रीन पर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा को एकसाथ देखकर फैंस अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications