Akshay Kumar की 13 साल की बेटी से ऑनलाइन हुई ये गंदी हरकत, की गई ऐसी डिमांड, एक आरोपी गिरफ्तार

Akshay Kumar Daughter Harassment Case: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार न सिर्फ अपने प्रोफेशनल करियर में बल्कि पर्सनल लाइफ में भी संतुलन बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार अपने दोनों बच्चों (बेटा-आरव और बेटी-नितारा) को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। खासतौर पर बेटी नितारा को लेकर वह बेहद प्रोटेक्टिव हैं और कई सालों तक उन्होंने उसकी तस्वीरें भी सार्वजनिक नहीं की थीं।

ऑनलाइन गेम में अक्षय कुमार की बेटी संग चौंकाने वाली घटना
आपको बता दें कि अक्टूबर 2025 में एक साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने एक बेहद गंभीर घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी 13 साल की बेटी नितारा को एक अजनबी शख्स ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।

Akshay Kumar

13 साल की नितारा से मांगी ऐसी तस्वीरें

ये मामला तब और गंभीर हो गया था जब आरोपी ने नितारा से न्यूड तस्वीरें तक मांग ली थीं। इस घटना ने न सिर्फ पिता अक्षय कुमार को झकझोर कर रखा दिया था बल्कि साइबर सुरक्षा को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था।

महाराष्ट्र साइबर की कार्रवाई में पता चली ये बात

-मामले की जानकारी मिलते ही अक्षय कुमार ने तुरंत महाराष्ट्र साइबर पुलिस से संपर्क किया था। साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करवाई थी।

-तेज कार्रवाई के बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक बच्चों से जुड़े ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Bhoot Bangla BO Collection Day 7: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का जलवा कायम, 7वें दिन छापे इतने पैसे
Bhoot Bangla BO Collection Day 7: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का जलवा कायम, 7वें दिन छापे इतने पैसे

साइबर अवेयरनेस के लिए स्पेशल सेशन

-जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने शहर के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस के लिए एक स्पेशल सेशन भी आयोजित किया था। इस सेशन में स्टूडेंट्स को डिजिटल दुनिया के खतरों के बारे में अलर्ट किया गया और उन्हें सेफ डिजिटल प्रैक्टिस के बारे में अवेयर भी किया गया। इस सेशन में ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया पर सिक्योरिटी, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग को रोकने के तरीकों पर बात की गई।

-इवेंट के दौरान यशस्वी यादव ने कहा- एक्टर अक्षय कुमार के पास हमारे साथ शेयर करने के लिए एक बहुत ही चौंकाने वाली कहानी थी। अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा के साथ सेक्सटॉर्ट किया जा रहा था। नितारा बहुत बहादुर थी और उसने अपने पैरेंट्स को इस बारे में बताया था। इसके बाद नितारा के पैरेंट्स के जरिए हमें ये जानकारी मिली और इसी तरह हमने इस केस को हैंडल किया।

वीडियो में अक्षय कुमार ने बताई बेटी के साथ हुई कौन सी घटना

-फिर यशस्वी यादव ने अक्षय कुमार की एक पुरानी क्लिप चलाई जिसमें सुपरस्टार ने घटना के बारे में बताया था। अक्टूबर 2025 में, बॉलीवुड सुपरस्टार ने उस दुखद अनुभव के बारे में बात की थी। वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा- मैं आपके साथ एक छोटी सी घटना शेयर करना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी।

-अक्षय कुमार ने कहा- मेरी बेटी नितारा एक वीडियो गेम खेल रही थी। कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं, आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं तो आपको एक मैसेज मिलता है- थैंक यू, ये बहुत अच्छा था या आप बहुत अच्छा कर रहे हैं, कुछ इसी तरह के अच्छे मैसेजेस।

ऑनलाइन गेमिंग पार्टनर ने मांगी बिना कपड़ों की फोटोज

-अक्षय कुमार ने आग बताया- हालांकि मेरी बेटी के ऑनलाइन गेमिंग पार्टनर ने अचानक नितारा से पूछा- आप कहां से हैं? मेरी बेटी ने लिखा- मुंबई और फिर सब कुछ नॉर्मल हो गया। फिर थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति ने नितारा से कहा- बहुत बढ़िया खेला। तुमने बहुत अच्छा किया।

-अक्षय कुमार ने इस घटना के बारे में आगे बताया- फिर एक और मैसेज आया- तुम मेल हो या फीमेल? मेरी बेटी ने जवाब दिया- फीमेल। ये चलता रहा और फिर उसने एक ऐसा मैसेज भेजा जिसने मेरी बेटी के साथ साथ मुझे भी हिला दिया। उस व्यक्ति ने मेरी बेटी को मैसेज में लिखा- क्या तुम मुझे अपनी न्यूड पिक्चर भेज सकती हो?

-अक्षय कुमार ने कहा- मेरी बेटी ने इस मैसेज को पढ़ते ही उस ऑनलाइन गेम को बंद कर दिया। वह दौड़कर अपनी मां (ट्विंकल खन्ना) के पास गई और सारी घटना बताई। उसने ट्विंकल से इस बारे में खुलकर बात की।

-अक्षय कुमार ने कहा- खराब चीजें ऐसे ही शुरू होती हैं। ये भी साइबर क्राइम का एक हिस्सा है। लोग और बच्चे बहक जाते हैं। एक्सटॉर्शन मनी देनी पड़ती है। सुसाइड के कई मामले सामने आते हैं। डिजिटल दुनिया में, ये बहुत जरूरी है कि हमारे बच्चे इसके बारे में जाने, सबकुछ अच्छे से समझे।

-अक्षय कुमार ने आगे कहा- मेरी बेटी ने इस मामले में समझ के साथ जो किया मुझे अच्छा लगा लेकिन आपको भी इस बारे में जानने और समझने की जरूरत है। आपको बता दें कि वीडियो में अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से स्कूलों में साइबर क्राइम क्लास शुरू करने की रिक्वेस्ट भी की।

बेटी नितारा को लेकर बेहद सजग हैं अक्षय कुमार

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की बेटी नितारा का जन्म 25 सितंबर 2012 को मुंबई में हुआ था। अक्षय कुमार अपने दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर काफी सजग रहते हैं और उन्हें सामान्य जिंदगी देने की पूरी कोशिश करते हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं और बच्चों की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखते हैं।

'भूत बंगला' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल

आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर ये अब तक करीब 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+