सड़क किनारे चूल्हे पर बिरयानी पकाने लगे सुपरस्टार अजीत कुमार, वीडियो देख लोग हुए हैरान, ऐसी क्या हो गई बात?
Ajith Kumar: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजीत पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी और अब वह सड़क किनारे चूल्हे पर बिरयानी बनाते नजर आए हैं। अजीत कुमार का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अजीत कुमार सड़क किनारे बिरयानी बनाते आए नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीत कुमार सड़क किनारे चूल्हे पर बड़े से भगोने में बिरयानी बना रहे हैं। आसपास और भी गैस के चूल्हे मौजूद हैं, जिन पर यही काम चल रहा है। कुछ लोग अजित कुमार के साथ वहां खड़े हैं, और एक्टर को बिरयानी बनाते देख रहे हैं। अजीत का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग अजीत का ये अंदाज देखकर हैरान हो गए हैं।

दोस्तों संग बाइक ट्रिप पर गए थे अजीत कुमार
आपको बता दें कि अजीत कुमार हाल ही अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक ट्रिप पर गए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। खबर है कि वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अजीत ने ब्रेक लिया है और दोस्तों के साथ बाइक ट्रिप प्लान की थी। इसी ट्रिप के दौरान अजीत एक जगह रुककर सड़क किनारे दोस्तों के लिए बिरयानी पकाने लगे थे।
Video of Thala #Ajithkumar cooking Briyani to his friends..⭐ pic.twitter.com/VD1P9jDBTj
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) March 21, 2024
सड़क किनारे चूल्हे पर बन रही थी बिरयानी
वायरल हो रहे वीडियो में अजीत बिरयानी बनाते हुए पसीने से भीगे हुए दिखाई दे रहे हैं। अजीत वीडियो में बर्तन में चावल और मीट की लेयरिंग लगाते और फिर भुनी प्याज से उसे गार्निश करते नजर आ रहे हैं। अजीत का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें अजीत बाइकर्स को बता रहे थे कि पावरफुल बाइक्स को किस तरह यूज करना चाहिए और उसकी ट्रिक क्या है।
Ride with Venus#Ajithkumar pic.twitter.com/oyTLdmnFep
— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 20, 2024
इस फिल्म में नजर आएंगे अजीत
जानकारी के अनुसार अजीत कुमार आखिरी बार साल 2023 में फिल्म 'थुनिवू' में नजर आए थे, जिसे लोगों का मिला जुला रेस्पॉन्स मिला था। अब वह फिल्म विदा मुआरची में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications