Son Of Sardar 2 Collection: 'सैयारा' के ओपनिंग डे के कलेक्शन को भी नहीं छू पाई अजय की फिल्म, जानिए कमाई
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में 1 अगस्त को रिलीज हुई है। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। पहले फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सैयारा का क्रेज देखने के बाद अजय ने फिल्म को आगे बढ़ा दिया था।
इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं, जिस पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। लगातार टलती रही इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, खासकर इसलिए क्योंकि 'सन ऑफ सरदार' का पहला भाग काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही। 'सन ऑफ सरदार 2' ने अपने पहले दिन ₹6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में कम है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अहान पांडेय की फिल्म सैयारा से भी कम रही है। हालांकि इस फिल्म का कलेक्शन अजय की आजाद से ठीक है।
'सन ऑफ सरदार 2' के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत फिल्म 'धड़क 2' भी रिलीज हुई है। पहले दिन के कलेक्शन में अजय देवगन की फिल्म ने 'धड़क 2' को पीछे छोड़ दिया। 'धड़क 2' का कलेक्शन सिर्फ ₹2 करोड़ रहा, जो 'सन ऑफ सरदार 2' के मुकाबले काफी कम है। वहीं, 15वें दिन सैयारा ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सन ऑफ सरदार के पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं, फिल्म को हिट कैटेगरी का दर्जा भी मिला है। हालांकि क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म को नहीं मिला है। यही कारण है कि फिल्म का कलेक्शन पहले दिन ही गिरा हुआ है। मेकर्स को ऐसी उम्मीद है कि वीकेंड में ये कलेक्शन उठेगा।












Click it and Unblock the Notifications