हाथ में वाइन का ग्लास पकड़े नजर आईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नीसा समुद्र किनारे वाइन ग्लास के साथ पोज देती हुई नजर आईं।
मुंबई, 21 जुलाई: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा इन दिनों यूरोप में अपने दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं। आए दिन वह फैंस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह हाथ में वाइन ग्लास पकड़े पोज देती हुई नजर आईं।

न्यासा देवगन की वीडियो वायरल
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों अपने दोस्तों के साथ यूरोप में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में न्यासा के दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने समुद्र किनारे की एक झलक साझा की है। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वाइन ग्लास के साथ न्यासा ने दिया पोज
नीसा देवगन ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो की बात करें तो न्यासा दोस्तों के साथ समुद्र किनारे चिल करती हुई नजर आईं। इसके साथ ही न्यासा वाइन पकड़े हुए पोज देती हुई भी दिखाई दीं। वीडियो में कैप्शन शेयर कर लिखा, 'हम अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन नहीं जी रहे हैं'? फिलहाल नीसा की इस वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
न्यासा ने शेयर की थी ग्रुप फोटो
न्यासा देवगन ने इससे पहले मायकोनोस में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इस दौरान उन्होंने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने ग्रीस की सड़कों पर अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटो भी शेयर की थी। इन तस्वीरों को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीसा अपनी इन वैकेशन्स को अच्छे से इंजॉय करती हैं।
यूरोप में दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं न्यासा
न्यासा देवगन ने भले ही बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन वह अपनी इन तस्वीरों में किसी भी डीवा से कम नहीं लग रही हैं। न्यासा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस लुक को काफी तारीफ कर रहे हैं। आए दिन ये स्टार किड अपने यूरोप टूर की तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

क्या जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी न्यासा?
आपको बता दें कि, नीसा अजय देवगन और काजोल की सबसे बड़ी बेटी हैं। इसके अलावा नीसा का एक भाई भी है। जिसका नाम युग है। उनका जन्म साल 2010 में हुआ था। इस जोड़े ने 1999 में शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों लगातार चर्चा चल रही हैं कि, जल्द ही नीसा देवगन बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालांकि अजय देवगन या काजोल की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications