अंकिता लोखंडे ने सुशांत के नाम का किया यूज? खेल जीतने के लिए किया ये सब, ऐश्वर्या शर्मा ने खोला कच्चा चिट्ठा
Aishwarya Sharma Slams Ankita Lokhande: बिग-बॉस 17 से पिछले हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा बेघर हुईं थी। जिसके बाद घर में खूब सारा ड्रामा भी हुआ। ये एलिमिनेशन फैंस के वोटों पर नहीं हुआ था बल्कि ईशा को बिग-बॉस ने ये निर्णय लेने को कहा था और उन्होंने ऐश्वर्या का पत्ता साफ कर दिया। अब शो से बाहर आने के बाद ऐश्वर्या एक के बाद एक सबकी पोल पट्टी खोल रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को फेक बताया।
हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ हुई बातचीत के दौरान ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता लोखंडे पर निशाना साधा। ऐश्वर्या से पूछा गया कि, अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबर आई थी उसमें क्या कहना चाहेंगी? एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि, अंकिता का हर कदम पूरी तरह से प्लान है। चाहे वह मुनव्वर से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करना हो या फिर उसने प्रेग्नेंसी वाली बात कही थी। उनकी विक्की जैन के साथ तलाक की खबर भी आई थी मुझे लगता है कि ये सब फेक है।

ऐश्वर्या शर्मा ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि, 'मुझे ऐसा लगता है कि शो में आने से पहले ये सब प्री-प्लान था कि हम घर जाकर ये सब करेंगे। हां हो सकता है कि ये सब फेक हो जो भी वह कहती है। मुझे वैसे भी अंकिता पूरी तरह से फेक ही लगती हैं। क्योंकि वह जो हैं वो है नहीं वह खुद को बहुत अलग दिखाने की कोशिश करती हैं।'
ऐश्वर्या शर्मा का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि, अंकिता लोखंडे की बिग-बॉस 17 में जब से एंट्री हुई उनके पति विक्की जैन से आए दिन झगड़े होते रहते हैं। बीच में खबर आई थी कि शो से बाहर आने के बाद दोनों तलाक ले लेंगे। हालांकि ये महज एक अफवाह है। इसके अलावा एक्ट्रेस मशहूर अभिनेता और एक्स बॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications