फिल्मों से पहले ऐश्वर्या राय करती थीं ऐसा काम, एक्ट्रेस को ऐसे देखने के लिए लोगों की लगती थी भीड़
Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस हाल ही में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आई थीं। 50 साल की ऐश्वर्या राय की खूबसूरती आज भी देखने लायक है। अंबानी परिवार की शादी से ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मॉडलिंग की दुनिया में ऐश्वर्या राय की पहचान
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है। मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले ही ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली थी।

विज्ञापनों की फेमस मॉडल थीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय एक समय पर विज्ञापनों की फेमस मॉडल थीं। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्च बहुत पहले से ही होते रहे हैं। साल 1996 के एक विज्ञापन में नजर आईं ऐश्वर्या राय को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे। ये एड आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज की लिस्ट में टॉप पर आता है। इस एड में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती आपको उनके प्यार में डूबने को मजबूर कर सकती है।
ऐश्वर्या राय का 1996 का पुराना विज्ञापन
द 90ज इंडिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने ऐश्वर्या राय का ये पुराना विज्ञापन शेयर किया है। इस विज्ञापन में ऐश्वर्या राय शीतल क्लोदिंग्स के लिए विज्ञापन करती नजर आ रही हैं। ये क्लोदिंग लाइन मेल फीमेल दोनों के कपड़े डिजाइन करने वाली फेशन वियर थी जिसके एड में ऐश्वर्या राय अलग अलग गेटअप में दिखाई दे रही हैं।
शीतल क्लोदिंग्स के लिए किया था विज्ञापन
इस एड में ऐश्वर्या राय कभी सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं तो कभी ट्रेंडी लंहगा चोली में नजर आ रही हैं। कभी वह फ्यूजन वियर में जलवे बिखेर रही हैं। इस विज्ञापन को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या राय हर तरह की ड्रेस और लुक में काफी सुंदर नजर आती हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंटस भी कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय को मिला बॉलीवुड में काम
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय को इस विज्ञापन में देखने के बाद जब संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में देखा गया था तो लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे। हालांकि कहा जाता है कि इस फिल्म में उन्हें सलमान खान की वजह से ही काम मिला था।












Click it and Unblock the Notifications