23 साल बाद ऐश्वर्या राय-सलमान खान के प्यार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया रिश्ता टूटने का सच
Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। उनकी इस प्रेम कहानी का अंत बहुत ही दर्दनाक था। साल 2001 में उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद कई तरह की बातें सामने आई थीं।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप
ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे और डिप्रेशन में भी चले गए थे। कहा जाता है कि सलमान खान को ये बात स्वीकार करने में काफी वक्त लगा था कि ऐश्वर्या अब उनके साथ नहीं हैं। सलमान खान से ब्रेकअप के कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय एक्टर विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई थीं।

विवेक ओबेरॉय के साथ सलमान खान का झगड़ा
ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के लव अफेयर के बारे में जानने के बाद सलमान खान और ज्यादा भड़क गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को उनके घर जाकर जमकर गालियां दी थीं। विवेक ओबेरॉय ने इस बात का खुलासा खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने विवेक से दूरियां बना ली थीं।
ऐश्वर्या राय से शादी की कमिटमेंट चाहते थे सलमान खान
लोगों के मन में आज भी ये सवाल आता है कि आखिर क्यों सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टूट गया था जबकि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि सलमान खान अपनी लेडी लेव ऐश्वर्या राय से शादी की कमिटमेंट चाहते थे लेकिन उस समय ऐश्वर्या अपना पूरा फोकस काम पर लगा रही थीं। उनका पूरा ध्यान फिल्मी करियर बनाने में था।
फिल्मी करियर पर फोकस कर रही थीं ऐश्वर्या राय
उन दिनों ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने के लिए खूब मेहनत करने में लगी हुई थीं जबकि सलमान खान पूर्व मिस वर्ल्ड को अपने घर की बहू बनाने की तैयारी कर रहे थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने उस समय सलमान खान से शादी करने से साफ मना कर दिया था और यही बात सलमान खान को बुरी लग गई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे।
नशे में धुत होकर सलमान खान ने किया था हंगामा
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चलते चलते' में काम करने वाली थीं लेकिन ये मूवी उनके हाथ से निकल गई थी क्योंकि नशे में धुत होकर सलमान खान ने फिल्म के सेट पर खूब हंगामा किया था।
ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से तोड़ा था रिश्ता
सेट पर हुए इस झगड़े के बाद ही ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से रिश्ता तोड़ लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव थे और ये बात ऐश्वर्या को बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसके अलावा सलमान खान का फ्लर्टी नेचर भी ऐश्वर्या को अच्छा नहीं लगता था।
ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का चौंकाने वाला खुलासा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के साथ ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऐश्वर्या राय का कहना था कि सलमान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है। सलमान के चलते ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ खराब हो रही थी।












Click it and Unblock the Notifications