ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या बच्चन को लेकर कही चौंकाने वाली बात! अनुष्का शर्मा भी रह गईं हैरान

Aishwarya Rai and Anushka Sharma Video: बच्चन खानदान की बहू और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम करने वालीं ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी और बच्ची होने के बाद फैंस को कई दफा एक्ट्रेस का वो वक्त याद आता है, जब वे हर बात को खुलेतौर पर कहा करती थीं। मिस यूनिवर्स रह चुकीं ऐश्वर्या से कई दफा इंटरव्यू में ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते थे, जिनका जवाब देकर उन्होंने फैंस का दिल जीतने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ी। एक दफा इंटरनेट कॉलिंग पर अनुष्का शर्मा ने भी उनसे कुछ पूछ लिया था।

ये बात सभी जानते और मानते हैं कि ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और फिल्मों से इंडस्ट्री पर राज किया है। वहीं वे अपने रिलेशनशिप को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं। मगर एक वक्त था, जब ऐश्वर्या अपने जवाबों से अच्छे अच्छों की बोलती बंद कर देती थीं। ऐसा ही एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अनुष्का शर्मा के सवाल के जवाब में ऐसा कुछ कहा, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Aishwarya Rai

अनुष्का शर्मा ने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या आप सोचती हैं कि आप सबसे खूबसूरत महिला हैं? अगर नहीं, तो आपके हिसाब से आपके सिवा इस दुनिया में आपको सबसे खूबसूरत महिला कौन लगती है? अनुष्का ने ऐश्वर्या के लिए सवाल को और मुश्किल बनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि वे अपनी मां का नाम बिल्कुल नहीं लेंगी। इतना सुनकर ऐश्वर्या राय बिल्कुल भी घबराई हुईं नजर नहीं आईं और उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।

ऐश्वर्या ने कुछ देर सोचा और फिर कहा कि आपने तो इस लिस्ट से मेरी मां को ही बाहर कर दिया। मगर खैर जो भी हो, वो मेरे दिल में हमेशा हैं और रहेंगी। मगर फिर भी मां के अलावा अगर आप जानना चाहती हैं कि मेरे लिए सबसे खूबसूरत महिला या फीमेल इस पूरी दुनिया में कौन हैं.. तो मैं कहूंगी कि मेरी बेटी आराध्या। आराध्या मेरे लिए इस दुनिया की सबसे खूबसूरत और स्पेशल है।

ये जवाब सुनकर सामने बैठा होस्ट भी चौंकन्ना रह गया। क्योंकि एक बार को उसने भी उम्मीद नहीं की होगी कि एक्ट्रेस अपनी मां को साइड रखकर ऐसा जवाब देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+