क्या सास-ससुर के साथ नहीं रहना चाहतीं Aishwarya Rai? एक्ट्रेस ने कहा- 'उनके साथ रहना मुझे...'

Aishwarya Rai: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैंस का मोस्ट फेवरेट कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरें लगातार चर्चा में बनी हैं। हालांकि इस पर कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बच्चन परिवार में फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा।

हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया। एक्ट्रेस बच्चन परिवार से अलग होकर अपने मायके में बेटी आराध्या के साथ रह रही हैं। लेकिन इस अफवाह के बाद कपल ने कई बार साथ आकर तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया। ऐसे में ऐश्वर्या राय का एक बयान सामने आया था कि उनको अपने सास-ससुर के साथ रहना कैसा लगता है।

aishwarya rai

दरअसल, एक इंटरनेशनल शो में जब ऐश्वर्या राय से पूछा गया था कि वह जॉइंट फैमिली में कैसे रहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था कि, 'जॉइंट फैमिली में या फिर माता-पिता के साथ रहना इतना बुरा नहीं लगता। यह भारत में काफी कॉमन चीज है। हमे उनसे मिलने के लिए या फिर साथ डिनर करने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेना पड़ता। परिवार के साथ रहना कभी भी बुरा नहीं होता।'

ऐश्वर्या राय का ये जवाब सुनकर हर कोई इंप्रेस हो गया और सभी ने जोर से तालियां बजाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि ऐश्वर्या राय के बच्चन परिवार संग रिश्ते कुछ खास नहीं हैं। वह अक्सर परिवार के सदस्यों से अलग रहती हैं। ज्यादातर इवेंट्स में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं।

इसके अलावा ऐश्वर्या राय अपने जन्मदिन के मौके पर पति अभिषेक के साथ नजर नहीं आईं। उन्होंने अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ फोटो शेयर की थी। इतना ही नहीं जब ऐश्वर्या और अभिषेक के हाथ से शादी की अंगुठी गायब दिखी तो फैंस को शक हुआ कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+