जब जया बच्चन ने गुस्से में ऐश्वर्या राय की मां को दिया था धक्का, कैमरे के सामने झटका हाथ, आखिर ऐसा क्या हुआ?

Jaya Bachchan Aishwarya Rai: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन अपने सख्त रवैया के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उन्हें देखा गया है पैपराजी के सामने वह अपना आपा खो देती हैं। एक बार जया ने ऐश्वर्या राय की मां पर ही गुस्सा कर दिया था जो कि कैमरे में कैद हो गया।

दरअसल, ये मामला साल 2014 का है जब दीपिका पादुकोण और रजनीकांत के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था। इस दौरान ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा राय को भी लेकर आई थीं। लेकिन जब मीडिया ने परिवार को साथ में पोज देने के लिए कहा जो जया बच्चन ने अपनी समधन के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से बवाल मच गया।

Aishwarya Rai

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जया बच्चन की समधन उनके पास पोज देने के लिए गईं तो उस वक्त एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया था और उन्होंने अचानक से ऐश्वर्या राय की मां का हाथ झटक दिया। दरअसल, पोज देते वक्त ऐश्वर्या राय की मां जया बच्चन की पीठ पर हाथ रखने की कोशिश करती हैं लेकिन एक्ट्रेस को गुस्सा आ जाता है और वह तुरंत झटक देती हैं।

हालांकि बाद में इसकी असली वीडियो जब सामने आई थी तो ऐसा कुछ भी नहीं था। उसमें ऐश्वर्या राय की मां ने कुछ देर के लिए जया बच्चन की पीठ पर हाथ रखा था और फिर खुद ही हटा दिया था। ये वीडियो एक तरह से जया बच्चन की छवि खराब करने का तरीका था। असल में उन्होंने अपनी समधन का हाथ नहीं झटका था।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा। लेकिन ऐश्वर्या राय एक भी बार अपने ससुराल वालों के साथ नजर नहीं आईं। जिसके बाद से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें आने लगी। हालांकि बाद में दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी जिसके बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया। लेकिन फैंस को ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+