क्या Aishwarya Rai को नहीं पसंद सास जया बच्चन की दखलअंदाजी? एक्ट्रेस रहती हैं इस बात से बेहद नाराज!

Jaya Bachchan Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीच में ऐसी भी आई थी कि एक्ट्रेस अपना ससुराल छोड़कर मायके में बेटी के साथ शिफ्ट हो गई। हालांकि ये महज अफवाह थी एक्ट्रेस अपने ससुराल वालों के साथ ही रह रही हैं।

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन अक्सर उनकी लाइफ में दखलअंदाजी करती रहती हैं। यहां तक कि ऐश्वर्या अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सारे अपडेट देती हैं। लेकिन यह चीज ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं जिसकी वजह से वह अक्सर अपनी सास से दूरी बनाकर रखती हैं।

Jaya Bachchan

पहले मीडिया के सामने ऐश्वर्या राय अपनी सास की खूब तारीफ करती थीं लेकिन अब एक्ट्रेस उनके साथ बहुत कम स्पॉट होती हैं। कहा जाता है कि जया बच्चन की ऐसी कई आदते हैं जिस वजह से ऐश्वर्या राय उनसे परेशान हो गई थीं। दोनों के बीच दूरी तब और बढ़ गई जब जया का रिपोर्टर पर भड़कना ऐश्वर्या का पसंद नहीं आया।

दरअसल, ऐश्वर्या राय को अक्सर उनके निक नेम ऐश से बुलाया जाता है। ऐसे में एक इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने ऐश्वर्या को ऐश कहकर पुकारा था। लेकिन एक्ट्रेस का ये निकनेम जया को पसंद नहीं आया और उन्होंने रिपोर्टर पर अपनी भड़ास निकाली। ये देखकर मौजूदा लोग हैरान रह गए थे। वहीं ऐश्वर्या राय को ये चीज बिल्कुल पसंद नहीं आई।

कहा जाता है कि इस घटना के बाद से ऐश्वर्या राय ने अपनी सास जया बच्चन से दूरी बना ली थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ने इसे महज अफवाह बताया था। लेकिन जिस तरह से दोनों पार्टी में एकसाथ नहीं दिखते ऐसे में फैंस कयास लगाते हैं कि सा-बहू में आपस में नहीं बनती। इसलिए ऐश्वर्या उनसे दूरी बनाकर रखती हैं। खैर सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+