दीपिका पादुकोण को देखते ही ऐश्वर्या राय हुईं इमोशनल, कैमरे के सामने नहीं रुके आंसू, फैंस हुए परेशान

Aishwarya Rai Deepika Padukone Video: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा बॉलीवुड पहुंचा हुआ था। वहीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण अंबानी के सारे वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थीं। इस बीच उनका ऐश्वर्या राय के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए। भले ही दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है लेकिन रियल में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है जो कि इस वीडियो में साफ नजर आ रही है।

Aishwarya Rai

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दीपिका पादुकोण को ऐश्वर्या राय ने देखा वह खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगा लिया। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा लेकिन वह दीपिका को देखते ही काफी इमोशनल हो गईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वहीं फैंस ने लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

अंबानी परिवार के फंक्शन में जहां दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं ऐश्वर्या राय को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी आराध्या बच्चन के साथ फंक्शन में एंट्री की थी। वहीं दूसरी तरफ बच्चन परिवार अलग से फंक्शन में पहुंचा था। इस पूरे इवेंट में ऐश्वर्या एक भी बार अपने ससुराल वालों के साथ नजर नहीं आईं। जिस वजह से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि इन सभी अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आए। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस को राहत मिली। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह जल्द ही मां बनने वाली है। साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका की शादी हुई थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस साल सितंबर में दीपिका अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। फिलहाल दोनों अपनी लाइफ में इस नए फेज के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+