ऐश्वर्या राय इतनी मोटी? ये क्या हुआ पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ? बेटी आराध्या का चेहरा देख उड़े लोगो के होश

Cannes 2024 Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपनी सुंदरता के जलवे बिखेर रही हैं। भले ही इस बार इवेंट में ऐश्वर्या राय अपना टूटा हुआ हाथ लेकर पहुंची हैं लेकिन उनकी सुंदरता के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं।

ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं
कान्स 2024 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मेगालोपोलिस स्क्रीनिंग में ऐश्वर्या राय बच्चन ने काले और सुनहरे रंग की बटरफ्लाई ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा था। इस दौरान उनके हाथों में बंधी पट्टी ने सभी का ध्यान खींचा था। कान्स में अपनी फोटोज को लेकर ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

aishwarya rai

लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी आईं नजर
इस इवेंट में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं जो कि हर समय अपनी मां का ध्यान रखती हुईं दिखाई दे रही हैं। इसी बीच इवेंट के बाद ऐश्वर्या राय और आराध्या का नो मेकअप लुक भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

ऐश्वर्या राय और आराध्या का नो मेकअप लुक
लोगों क मानें तो ऐश्वर्या राय और उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन मेकअप के बिना बहुत ही खराब नजर आ रहे हैं। मां-बेटी की इस जोड़ी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों की मानें तो नो मेकअप लुक वाली तस्वीर में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी की रिएलिटी साफ तरीके से सामने आ रही है।

ऐश्वर्या राय को किया जा रहा है ट्रोल
तस्वीरों में ऐश्वर्या राय की न सिर्फ ज्यादा उम्र झलक रही है बल्कि उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ लग रहा है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐश्वर्या और आराध्या की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये क्या हो गया है ऐश्वर्या राय को...ये तो विश्व की सबसे सुंदर महिला थीं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- हे भगवान ऐश्वर्या राय का वजन कितना बढ़ गया है।

ऐश्वर्या का 3डी एलिमेंट्स वाला गाउन
ऐश्वर्या राय ने कान्स इवेंट में मेगालोपोलिस स्क्रीनिंग के लिए 3डी एलिमेंट्स वाला गाउन चुना था। ऐश्वर्या राय ने ब्लैक और वाइट रंग का गाउन पहना था जिसमें गोल्डेन कलर के छोटे-छोटे फूल जड़े हुए थे। एक्ट्रेस का गाउन बिल्कुल बटरफ्लाई पैटर्न पर बना हुआ था जो दिखने में बेहद यूनिक और खूबसूरत लग रहा था। इस गाउन के साथ ऐश्वर्या ने गोल्डेन कलर की क्लासी इयरिंग कैरी की थी जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+