ऐश्वर्या राय ने खोली थी सलमान खान की पोल, कहा था- शराब की लत और मारपीट से परेशान थी मैं और वो.........

Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जाता है। लोगों को पता है कि कैसे इस प्रेम कहानी का एक दर्दनाक अंत हुआ था। ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे और डिप्रेशन में भी चले गए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2002 में जब इस कपल का ब्रेकअप हुआ था को ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर लगाए थे गंभीर आरोप
ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से ब्रेकअप करने के बाद कहा था कि एक्टर ने उन्हें फिजिकली और मेंटली दोनों रूप से काफी परेशान किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि वो आने वाले समय में कभी भी सलमान खान के साथ न तो काम करेंगी और न ही उनसे कभी बात करेंगी। हालांकि सलमान खान ने हमेशा से ऐश्वर्या राय के इन आरोपों को खारिज किया है।

Salman Khan

सलमान खान-ऐश्वर्या राय का दर्दनाक ब्रेकअप
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर प्यार शुरू हुआ था। कहते हैं कि सलमान खान ने बॉलीवुड में ऐश्वर्या रायकी एंट्री करवाने के लिए कई फिल्म मेकर्स से खुद सिफारिश की थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियांबढ़ने लगी थीं। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे थे।

ऐश्वर्या के पैरेंट्स को नहीं पसंद थे सलमान खान
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स को सलमान खान बिल्कुल पसंद नहीं थे लेकिन ऐश्वर्या राय ने किसी की नहीं सुनी और उनका प्यार परवान चढ़ा। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों ने साल 2001 में ब्रेकअप कर लिया। इनका ब्रेकअप सामान्य नहीं था। खबर थी कि ब्रेकअप के वक्त सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच खूब झगड़ा हुआ था।

ऐश्वर्या राय के चौंकाने वाले खुलासे
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के साथ ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऐश्वर्या राय का कहना था कि सलमान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है।

salman khan

ऐश्वर्या राय ने कहा था- बुरे सपना जैसा था सलमान का चैप्टर
ऐश्वर्या राय ने कहा था- मेरे परिवार और खुद के स्वाभिमान को देखते हुए ये बहुत हो गया था। मैं आने वाले समय में कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी और न ही उनसे बात करूंगी। सलमान खान का चैप्टर मेरी लाइफ में बुरे सपने जैसा था और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि ये सब अब खत्म हो गया है।

शराब की लत और फिजिकल अब्यूज से परेशान थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने ये भी कहा कि वो सलमान की हर बुरी आदतों में उनको माफ किया करती थीं। उन्होंने कहा, 'सलमान की शराब की लत, फिजिकल अब्यूज और बेइज्जती से तंग आ गई थीं। इसके बावजूद मैं उनके साथ खड़ी रहीं। बदले में मुझे दुख और पीड़ा ही मिली।

सलमान के कारण ऐश्वर्या को नहीं मिल रही थीं फिल्में
ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में आगे कहा था- इस मामले में मेरी चुप्पी को गलत तरीके से लिया गया। मेरे कैरेक्टर के बारे में उल्टा सीधा बोला गया। यहां तक कि मेरे को-स्टार्स के साथ मेरे रिश्तों को भी खराब करने की कोशिश की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की वजह से ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से निकाल भी दिया गया था। वहीं ऐश्वर्या राय की वजह से ही शाहरुख खान और भाईजान के रिश्ते में भी खटास आई थी।

अभिषेक बच्चन के साथ 2007 में हुई ऐश्वर्या राय की शादी
इसके बाद फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे को जानते थे, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों को एक दूसरे के करीब आने का मौका मिला था। वहीं 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंध गए थे। साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने बेटी 'आराध्या' को जन्म दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+