ऐश्वर्या राय की 'इंग्लिश' को लेकर हुआ था बड़ा खुलासा, पढ़ाई को लेकर पूछा गया था ऐसा सवाल

Aishwarya Rai Video: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में खटास आ चुकी है। ऐसे में ऐश्वर्या ने भी बच्चन परिवार से दूरी बना ली है।

ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार में दूरी
हालांकि बच्चन परिवार या फिर उनकी बहू ऐश्वर्या राय ने इस मामले में अभी तक सीधे तौर पर कोई बात नहीं की है। लेकिन ऐसे कई सबूत सामने आ रहे हैं जो इस बात को साफ दर्शा रहे हैं कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच दूरियां आ चुकी हैं।

Aishwarya Rai Video

ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इन सबके बीच में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के कई पुराने वीडियोज और किस्से भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो में ऐश्वर्या राय अपनी पढ़ाई को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो ऐश्वर्या की शादी से पहले का है।

इंग्लिश बोलने को लेकर ऐश्वर्या से किया गया ऐसा सवाल
इस वीडियो में ऐश्वर्या राय कह रही हैं विदेश के मंच पर उन्हें अंग्रेजी भाषा में बात करना पड़ता है और वहां के लोगों को उनकी इंग्लिश सुनकर हैरानी होती है। वीडियो में ऐश्वर्या राय ने कहा- मैं जब भी विदेश में किसी भी मंच पर कोई कार्यक्रम करते हुए इंग्लिश में बात करती हूं तो वहां के लोग मेरी अंग्रेजी सुन चौंक जाते हैं।

ऐश्वर्या ने कहा- भारत में इंग्लिश पढ़ाते हैं
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा- वो लोग कहते हैं आपने अपनी पढ़ाई क्या इंडिया से की है। फिर मैं उन्हें जवाब देती हूं-बिल्कुल। फिर वो कहते हैं- भारत में रहकर आप इतनी अच्छी इंग्लिश कैसे बोल लेती हैं। ये सुनते ही मैंने कहा- भारत में इंग्लिश पढ़ाते हैं और मैंने ये अंग्रेजी वहीं से सीखी है।

ऐश्वर्या-अभिषेक का रिश्ता
फिलहाल कहा जा रहा है कि बहू ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय या फिर बच्चन परिवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी वेडिंग रिंग दिखाते हुए लोगों को बताया है कि वो अभी भी शादीशुदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+